CABINET;मंत्रिमंडल के विस्तार में हरियाणा फार्मूला!, और 3 मंत्री बनेंगे

रायपुर, नई दिल्ली में भाजपा संगठन चुनाव की बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर संकेत दिए हैं। मंगलवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर किए गए प्रश्न पर कहा कि सब कुछ होगा, इंतजार करिए। जब सीएम से पूछा गया कि क्या हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 13 की बजाय 14 मंत्री बनाए जाएंगे। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सब होगा, इंतजार करिए। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के संगठन चुनाव के लिए चर्चा के बीच साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है। हरियाणा में भी 90 सीटों वाली विधानसभा है और वहां भाजपा की सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं। 26 से 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस के बाद और नए साल के आगमन से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

दिल्ली बैठक में भी चर्चा की खबर

मंंगलवार को छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के अहम चेहरे दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। हालांकि, यह बैठक संगठन चुनाव पर केंद्रित थी, मगर चर्चा है कि तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुहर लगाई है।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत अन्य नेता शामिल हुए। साय मंत्रिमंडल में अभी मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं।

सरकार ने पहले एक मंत्री पद रिक्त रखा गया था, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई है।

  • Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..