CABINET; मोदी सरकार 3.0 में छत्तीसगढ-उडीसा में एक-दो, यूपी-बिहार-गुजरात का दबदबा,यहां देखें किस राज्य से कितने मंत्री?

नई दिल्ली, मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया. पीएम मोदी ने अपनी मोदी सरकार 2.0 के 19 कैबिनेट मंत्रियों समेत 34 मंत्रियों को बरकरार रखा है. इन्होंने भी रविवार को पद एंव गोपनीयता की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई कैबिनेट में उत्तर प्रदेश और बिहार को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है. वहीं, महाराष्ट्र से भी छह सांसदों को मंत्री बनाया गया, जहां विधानसभा चुनाव इस साल होने हैं. लोकसभा में सबसे अधिक 80 सदस्य भेजने वाले उत्तर प्रदेश को नौ मंत्री पद मिले हैं, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री शामिल है जबकि बिहार से आने वाले कुल आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट पद मिले हैं.

पीएम मोदी के साथ रविवार को शपथ लेने वाली मंत्रि परिषद में महाराष्ट्र से दो कैबिनेट मंत्रियों सहित छह मंत्री बने हैं. वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है. हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन-तीन मंत्री बनाए गए हैं. ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल को दो-दो मंत्रिपद मिले हैं. तो चलिए जानते हैं कि किस राज्य से मोदी सरकार 3.0 में कितने मंत्री बनाए गए हैं.

किस राज्य से कितने मंत्री?
उत्तर प्रदेश- 9
बिहार-8
गुजरात-6
महाराष्ट्र-6
कर्नाटक-5
मध्य प्रदेश-4
झारखंड-2
पश्चिम बंगाल-2
आंध्र प्रदेश-3
तेलंगाना-2
राजस्थान-4
पंजाब-1
गोवा-1
केरल-2
तमिलनाडु-1
ओडिशा-2
दिल्ली-1
छत्तीसगढ़-1
जम्मू-कश्मीर-1
हरियाणा-3
अरुणाचल-1
असम-1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूरी कैबिनेट
मंत्रीपरिषद
1. राजनाथ सिंह
2. अमित शाह
3. नितिन गडकरी
4. जे पी नड्डा
5. शिवराज सिंह चौहान
6. निर्मला सीतारमण
7. एस. जयशंकर
8. एम. एल. खट्टर
9. एच. डी. कुमारस्वामी
10. पीयूष गोयल
11. धर्मेंद्र प्रधान
12. जीतन राम मांझी
13. राजीव रंजन सिंह
14. सर्बानंद सोनोवाल
15. वीरेंद्र कुमार
16. के. राम मोहन नायडू
17. प्रह्लाद जोशी
18. जुएल ओराम
19. गिरिराज सिंह
20. अश्विनी वैष्णव
21. ज्योतिरादित्य सिंधिया
22. भूपेंद्र यादव
23. गजेंद्र सिंह शेखावत
24. अन्नपूर्णा देवी
25. किरेन रीजीजू
26. हरदीप सिंह पुरी
27. मनसुख मांडविया
28. जी. किशन रेड्डी
29. चिराग पासवान
30. सी आर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इंद्रजीत सिंह
2. जितेंद्र सिंह
3. अर्जुन राम मेघवाल
4. प्रतापराव जाधव
5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री
1. जितिन प्रसाद
2. श्रीपद नाइक
3. पंकज चौधरी
4. कृष्ण पाल गुर्जर
5. रामदास आठवले
6. रामनाथ ठाकुर
7. नित्यानंद राय
8. अनुप्रिया पटेल
9. वी सोमन्ना
10. पी. चंद्रशेखर
11. एस पी सिंह बघेल
12. शोभा करंदलाजे
13. कीर्तिवर्धन सिंह
14. बी एल वर्मा
15. शांतनु ठाकुर
16. सुरेश गोपी
17. एल. मुरुगन
18. अजय टम्टा
19. बंडी संजय कुमार
20. कमलेश पासवान
21. भागीरथ चौधरी
22. सतीश दुबे
23. संजय सेठ
24. रवनीत सिंह बिट्टू
25. दुर्गा दास उइके
26. रक्षा खडसे
27. सुकांत मजूमदार
28. सावित्री ठाकुर
29. तोखन साहू
30. राजभूषण चौधरी
31. बी. राजू श्रीनिवास वर्मा
32. हर्ष मल्होत्रा
33. निमुबेन भमरिया
34. मुरलीधर मोहोल
35. जॉर्ज कुरियन
36. पाबित्रा मार्गेरिटा

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…