ACB; रिश्वतखोर आबकारी उपनिरीक्षक गिरफ्तार, 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

रायगढ़, एसीबी की टीम ने आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है. एसीबी की टीम लगातार व्यापक ट्रैप अभियान चला रही है. रिश्वत मांगने की शिकायत पर आज एसीबी बिलासपुर ने रायगढ़ जिले में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को खरसिया स्थित कार्यालय में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा.

जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी इकाई बिलासपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को धर्मजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग ग्राम पंडरी महुआ गांव में उसके मां के निवास स्थान पर आया और तुम लोग शराब बनाते हो बोलकर घर का सामान चेक करने लगे. उस वक्त वह (प्रार्थी) स्वयं मां के पास था. इसी दिन संतोष कुमार नारंग ने कुछ कागज में उसकी मां का हस्ताक्षर भी ले लिया और उसके बाद उससे और उसकी मां से कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए 50000 रुपए की मांग की, किंतु वह संतोष नारंग को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उसे पकड़वाना चाहता था.

प्रार्थी की शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई और ट्रैप की योजना तैयार की गई. आज एसीबी की टीम ने प्रार्थी को रिश्वत रकम 50000 रुपए आरोपी आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को देने आरोपी के पास भेजा. आरोपी द्वारा रिश्वती रकम 50000 रुपए अपने क्षेत्राधिकार के खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में लेते ही उसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा. इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है.

पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 50000 रुपए जब्त कर एसीबी उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की. धर्मजयगढ़ और खरसिया क्षेत्र आरोपी के कार्रवाई क्षेत्राधिकार में आता है. गौरतलब है कि एसीबी की टीम ने भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी.

  • Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार