Celebration;नव वर्ष जश्न पर नए वरिष्ठ पुलिस कप्तान की सख्ती,गडबडी हुई तो होटल संचालक पर भी होगी FIR

रायपुर, राजधानी में 31 दिसंबर की रात को नए साल के जश्न पार्टी के लिए दो दर्जन से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट और क्लब ने अनुमति मांगी है। पार्टी के दौरान एक दिन शराब पिलाने के लिए भी अनुमति मांगी जा रही है। इसके लिए आबकारी विभाग में अर्जी दी गई है।

प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को अनुमति तो दी जा रही है। मगर, म्यूजिक सिस्टम रात 10 बजे बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, म्यूजिक सिस्टम बंद न करने की दशा में साउंड इतना धीमा करना होगा, ताकि उसकी आवाज बाहर तक सुनाई न दे।म्यूजिक सिस्टम के साउंड से आसपास रहने वालों को किसी तरह से कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक शराब पिलाने की अनुमति देने का प्रावधान रखा गया है।

नए एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने गत दिवस होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक लेकर जानकारी दी कि शहर में नए साल में जिन-जिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन सभी की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। चौक-चौराहों पर आइटीएमएस के कैमरों से नजर रखी जाएगी। तीन सवारी या नशे में गाड़ी चलाने वालों की सीधे गाड़ी जब्त की जाएगी।

पुलिस ने शहर के 20 ऐसी जगहों की पहचान कर ली है, जहां नए साल में हुड़दंग मचाया जाता है या युवा वहां पहुंचकर नशा करते हैं। इन सभी जगहों पर इस तरह के लोगों को रोकने के लिए 20 चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे। सभी चेक प्वाइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच होगी। होटल, रेस्टोरेंट, बार और ढाबे तय समय पर बंद नहीं हुए, तो लाइसेंस निरस्त किये जाएंगे। जहां आयोजन होंगे, वहां के संचालकों को ही पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। सड़कों पर या कार में शराब पीने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज होगी। होटल में रुकने वालों की जानकारी रखनी होगी।

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र