CG में ऑनलाइन सट्टे का बेंगलुरू कनेक्शन; फर्जी बैंक खातों से 50 करोड़ का ट्रांजेक्शन,12 करोड़ सीज, 4 गिरफ्तार

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरू कनेक्शन का खुलासा किया है। साथ ही मोबाइल दुकान संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी बैंक कर्मचारियों से मिलकर ट्रेडिंग के बहाने अकाउंट खुलवाते थे, जिसका उपयोग सट्टे के लिए लेनदेन में किया जाता था। ऐसे 24 अकाउंट की पहचान की गई है। 275 बैंक अकाउंट को होल्ड करा कर करीब 12 करोड़ 30 लाख रुपए को सीज कराया। 10 लाख रुपए कैश, 30 मोबाइल, 10 लैपटॉप और 10 ATM कार्ड बरामद किया गया है।

SP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तारबाहर थाने में ऑनलाइन सट्टे के केस में FIR किया गया है, जिसमें करीब दर्जन भर स्टूडेंट से ट्रेडिंग के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट खोला गया और उसमें करीब 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया गया। मामले की जांच सिविल लाइन CSP और प्रशिक्षु IPS संदीप पटेल के नेतृत्व में की जा रही है।

बैंक खातों का प्रयोग ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए रकम लेन देन में किया गया है। फर्जी बैंक खाता खोलने के लिए सार्थक और क्षितिज ने स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले अपने जान पहचान के स्टूडेंट्स को शेयर ट्रेंडिंग और कमीशन देने का लालच देकर फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। बैंक में पैसों के ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल होने वाले आईडी पासवर्ड, UPID, कार्ड उपलब्ध कराने का काम करते थे।

ऑनलाइन सट्‌टेबाजों का बेंगलुरू कनेक्शन
सिविल लाइन CSP व प्रशिक्षु IPS संदीप पटेल ने बताया कि जांच के दौरान बैंक से जानकारी लेकर पुलिस ने जब सरकंडा के क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज को पकड़ कर पूछताछ की, तब बैंक कर्मी सार्थक का नाम सामने आया। सार्थक अभी फरार है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उनका बेंगलुरू कनेक्शन का पता चला। बेंगलुरू में बैठकर रजत जैन पिता अमरचंद जैन (27) बैंक के अकाउंट को यूपीआई आईडी के जरिए ऑपरेटर कर पैसों की लेनदेन करता था। इस मामले में सट्‌टेबाजों के साथ काम करने वाले सरकंडा के कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा (19) और मोबाइल दुकान संचालक बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव (28) को गिरप‌तार किया है।

  • Related Posts

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    लखनऊ , डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। जिससे…

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. जहां अफीम की खेती की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि करीब…

    You Missed

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’