CG में फिर कोरोना की दहशत; रायपुर में 7 नए मरीज, दुर्ग में 4, एक्टिव केस 39

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भी कोरोना केस फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को रायपुर में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार रायपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 17 हो गई है। वही दुर्ग में 4 मरीज मिलने के साथ प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 39 तक पहुंच चुकी है।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 1264 सैंपल की जांच की गई। इसमें 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह संक्रमित लोग राज्य के 3 जिलों से है। जिसमें रायपुर के 7, दुर्ग के 4 और सरगुजा से एक मरीज सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 6 जिलों में एक्टिव मरीज हैं।अन्य जिलों में एक्टिव मामले शून्य हैं।

राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर जैसे बड़े जिलों में कोरोना केस फिलहाल नियंत्रण में है। जबकि इसके विपरीत रायपुर में सर्वाधिक 17 कोरोना मरीज हैं। दुर्ग जिले में 10 संक्रमित व्यक्तियों के साथ दूसरे नंबर पर है। बिलासपुर में 7, कांकेर में 3, महासमुंद में 1,सरगुजा जिले में एक एक्टिव मरीज है। कोरोना से मंगलवार को एक भी मौत नहीं हुई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने नवरात्र पर्व पर लोगों को भीड़-भाड़ से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

राज्य महामारी नियंत्रक डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि विभाग सैंपल की जांच में लगातार तेजी ला रहा है। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के अलावा पॉजिटिव मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जा रही है। जिससे वायरस के टाइप का भी पता चल सके। आगे उन्होंने कहा कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोविड रोकथाम अनुरूप व्यवहार करें। हाई रिस्क मरीज जिसमें डायबिटीज, गर्भवती महिलाएं। इन्हें सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने में सावधानी रखनी होगी। सर्दी बुखार जैसे बीमारियों के लक्षणों में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। प्रशासन ने तैयारियों के लिए अस्पतालों,जांच केंद्रों को निर्देश जारी किये हैं।

  • Related Posts

    CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों,…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र