CGPSC Exam; 7 डिप्टी कलेक्टर समेत 246 पदों पर प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को

रायपुर. कांग्रेस शासन काल में चयन में हुई गडबडी की सीबीआई जांच के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की पहली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी 9 फरवरी 2025 को होगी. पीएससी सूत्रों का कहना है कि 246 पदों के लिए अब तक लाखों की संख्या में आवेदन मिले हैं. इसका कारण बेरोजगारी और आवेदन के लिए शुल्क फ्री होना बताया गया है.

बहरहाल इसके लिए ऑनलाइन आवेदन गत 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच मंगाए गए. 2 जनवरी 2025 को त्रुटि सुधार हुआ. पीएससी ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था. जिसमें जिसमें डिप्टी कलेक्टर के 7 पद, उपपुलिस अधीक्षक के 21, राज्य वित्त सेवा के 7, जिला आबकारी अधिकारी के 2, सहायक संचालक वित्त के 3, सहायक संचालक पंचायत के 1, सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के 2, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के 7, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के 3. महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के 6, छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के 32, नायब तहसीलदार के 10, राज्य कर निरीक्षक के 37, आबकारी उपनिरीक्षक के 90, उपपंजीयक के 6, सहायक निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी के 5 पद और सहायक जेल अधीक्षक के सात पद शामिल हैं. इन पदों को लेकर पीएससी ने आगामी 9 फरवरी को दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया गया है. इसके लिए सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

  • Related Posts

    MEETING; संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए फेडरेशन की जिला रायपुर की बैठक 23 अक्टूबर को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला इकाई रायपुर द्वारा संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों की बैठक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ राजपत्रित…

    FOREST; वन अमले के वेतनमान में सुधार की मांग, राजपत्रित वन अधिकारी संघ ने पीसीसीएफ को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर , छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से सौजन्य भेंट कर वनरक्षक (BFO) से लेकर सहायक वन संरक्षक (ACF) स्तर तक के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच