ELECTION; मेयर प्रत्याशी के लिए 20 हजार, पार्षद के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि

 0 महिलाओं और विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगी छूट, कम से कम 1/6 वोट मिले तो जमानत राशि होगी वापस

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के लिए तय जमानत राशि की घोषणा कर दी है। नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद आदि के लिए यह राशि अलग-अलग है।

इसके तहत नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी को 20 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं पार्षद के लिए यह पांच हजार रुपये है। चुनाव में केवल गंभीर उम्मीदवार ही हिस्सा लें और निवार्चन व्यय का दुरुपयोग न हो यह सुनिश्चित करने के लिए ही जमानत राशि का प्रविधान किया गया है। चुनाव के बाद यह राशि विजेता और पराजित सभी उम्मीदवारों को वापस कर दी जाती है। बशर्ते उम्मीदवार ने सीट पर पड़े कुल वोटों का कम से कम 1/6 वोट हासिल किए हों। नगरीय निकाय चुनाव में भी राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए जमानत राशि का प्रविधान किया है।

इस संबंध में तय राशि की घोषणा की गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को यह राशि आधी जमा करने की छूट दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने पार्षद, सरपंच व पंचों के लिए निर्वाचन प्रारूप फॉर्म भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

उम्मीदवारों को यह राशि जमा कराने के साथ ही एक एनओसी भी देनी होगी। इसमें लिखा होगा कि उनके ऊपर किसी सरकारी संस्थान से लोन नहीं है।

उम्मीदवारों को इस तरह देनी होगी राशि

नगर पंचायत अध्यक्ष- 5,000 रुपये

महापौर- 20,000 रुपये

नगर निगम पार्षद- 5,000 रुपये

नगरपालिका अध्यक्ष- 15,000 रुपये

  • Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार