GOLD;सावधान! ब्रांडिंग के नाम पर ग्राहकों को गुमराह कर रहे कॉरपोरेट ज्वेलर्स

 0 छत्तीसगढ़ सराफा संघ ने ग्राहकों को किया सचेत

रायपुर, छत्तीसगढ़ सराफा संघ ने सोने की खरीदारी में उपभोक्ताओं के साथ हो रही ठगी और भ्रामक ब्रांडिंग रणनीतियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के अध्यक्ष कमल सोनी ने बड़े कॉरपोरेट ज्वेलरी घरानों पर ग्राहकों को सस्ता और शुद्ध सोना बेचने का झूठा दावा करने का आरोप लगाया।

सोनी ने कहा, सोने की कीमत वैश्विक स्तर पर प्रतिदिन तय होती है। इसे न सस्ता बेचा जा सकता है, न महंगा। ब्रांडेड-अनब्रांडेड के नाम पर शुद्धता का भेदभाव पूरी तरह मिथक है। उन्होंने ऐसी मार्केटिंग रणनीतियों को अनैतिक और गैरकानूनी बताते हुए कहा कि यह न केवल ग्राहकों को ठग रही है, बल्कि छोटे और पारंपरिक सराफा व्यापारियों के लिए भी खतरा बन रही है।

संघ, जिसमें प्रदेशभर के 12,000 से अधिक पंजीकृत व्यापारी शामिल हैं, ने उपभोक्ता जागरूकता अभियान शुरू किया है और सोना खरीदने के लिए 9 बिंदुओं की सलाह जारी की है। इसमें बीआईएस हॉलमार्क, शुद्धता (22 कैरेट में 91.6%, 18 कैरेट में 75%), मेकिंग चार्ज (12-18%), हॉलमार्किंग शुल्क (अधिकतम Rs 45 + जीएसटी), और पूर्ण विवरण वाला बिल लेने की सलाह शामिल है। ग्राहकों को एक्सचेंज पॉलिसी, अपडेटेड रेट, और पत्थरों के वजन को सोने के वजन से अलग रखने की पुष्टि करने को भी कहा गया है।

सोनी ने जोर देकर कहा, ग्राहक हर विवरण पर सवाल पूछें और पारदर्शिता सुनिश्चित करें। यही सतर्कता उन्हें ठगी से बचाएगी और उद्योग में ईमानदारी को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, महासचिव प्रकाश गोलछा, और बिलासपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने भी उपभोक्ताओं से सजग रहने की अपील की।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी