CHOUPAL; जमीन की समस्या लेकर आए थे, मिली रोजगार की खुशियॉ

0 कलेक्टर डॉ सिंह के पहल पर जनचौपाल में विवेक सहित उनकी पत्नी को मिली नौकरी

रायपुर , रेडक्रास सभाकक्ष में लगाए गए जनचौपाल में आए युवा ग्राम हसदा के निवासी श्री विवेक साहू के चेहरे उस समय प्रफुल्लित हो उठे, जब उन्हें वह मिला जिसकी अपेक्षा उन्होंने नही की थी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रभार लेने के बाद अपनी पहली जनचौपाल लगाई।

कलेक्टर से नागरिक मिल कर अपनी समस्याओं को बता रहे थे और आवेदन भी दे रहे थे। तभी इनमे से विवेक अपनी जमीन संबंधी समस्या को लेकर आए थे। कलेक्टर को आवेदन देने के समय चर्चा करते हुए हताश विवेक ने बताया कि उनके पास कोई रोजगार नही है। इस पर डॉ सिंह ने शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली और तत्काल पहल करते हुए कलेक्टोरेट मल्टीलेबल पार्किंग स्थ्ति बीपीओ कॉल सेंटर के इनचार्ज को बुलवाया और उसी समय साक्षात्कार लेने कहा।

जनचौपाल के दौरान ही कुछ समय में ही यह प्रक्रिया पूर्ण हो गई और वे कॉल सेंटर में रिक्त पदों के योग्यता मे खरे उतरे और उत्तीर्ण भी हुए। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को इसकी सूचना दी गई तभी विवेक ने अपनी पत्नी की शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी जानकारी दी। उनकी पत्नी की योग्यता भी उक्त जॉब के अनुकूल थी। कलेक्टर द्वारा तत्काल विवेक और उनकी पत्नी को कॉल सेंटर में नौकरी का प्रस्ताव दे दिया गया। उनके दस्तावेज परीक्षण तथा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हे नियुक्ति पत्र  दी जाएगी।   विवेक बड़े प्रसन्न हुए और कलेक्टर को धन्यवाद देते रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; रहेजा रेसीडेंशियल समेत 4 बड़े बकायादारों पर निगम की कार्रवाई, 3 व्यसायिक परिसर सील

     रायपुर, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर शहर में बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान जारी है. इसी क्रम में नगर निगम जोन-9 की राजस्व टीम ने…

    RMC; बिना पुलिस वैरिकेशन के नहीं रखे कोई किरायेदार, पार्षद की मकान मालिकों से अपील

    रायपुर, रायपुर पुलिस का सख्त निर्देश है कि मकान मालिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) के किसी भी किरायेदार को अपने घर में न रखें। ऐसा करने पर सुरक्षा नियमों का…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार