ACTION;1.34 लाख की रिश्वत मांगने पर BEO हटाए गए, बाबू निलंबित

बिलासपुर, कोटा ब्लॉक के शिक्षक की मृत्यु होने के बाद उसके रूके वेतन को निकालने के एवज में बीईओ एवं क्लर्क 1 लाख 34 हजार रुपए की मांग कर रहे थे. इसकी लिखित शिकायत शिक्षक की शिक्षिका पत्नी ने कलेक्टर से जनदर्शन में की. इसकी गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए. प्रारंभिक जांच में भ्रष्ट्राचार का आरोप सही पाए जाने पर कोटा बीईओ विजय टांडे सहित एक क्लर्क के विरूद्ध कार्रवाई की गई है. बीईओ को जहां पद से हटाकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है.

जिले के कोटा विकासखण्ड की शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने पखवाड़े भर पहले कलेक्टर द्वारा आयोजित कर्मचारी जनदर्शन में एक शिकायत पत्र सौंपा था. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके शिक्षक पति के देहावसान उपरांत उनके स्वत्वों के भुगतान के लिए 1.24 लाख रुपए का रिश्वत मांगा जा रहा है. बीईओ को जानकारी देने के बाद भी उनके द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है.

कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके शिकायत को टीएल पंजी में दर्ज किया और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए. जांच में महिला द्वारा लगाया गया आरोप सही पाया गया. कोटा बीईओ विजय टांडे एवं लिपिक एकादशी पोर्ते ने मिलकर महिला शिक्षिक को परेशान किया गया. बिना रिश्वत लिए उनके वास्तविक स्वत्वों को भुगतान नहीं किया जा रहा था. जान बूझकर विलंबित एवं परेशान किया जा रहा था.

जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टन अवनीश शरण ने एक आदेश जारी कर बीईओ विजय टाण्डेय को हटा दिया है. उनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. तब तक के लिए उन्हें खुरदुर कोटा में प्राचार्य पद पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया हैं. वहीं डीईओ अनिल तिवारी द्वारा सहायक वर्ग 2 एकादशी पोर्ते को निलंबित किया गया है. निलंबन काल में श्री पोर्ते को रतनपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल में मुख्यालय नियत किया गया है. नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दी जाएगी.

  • Related Posts

    SUSPEND; रजिस्ट्रार कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर विवाद, एसडीओ निलंबित

    राजनांदगांव, रजिस्टर कार्यालय के भूमि पूजन को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद गहरा गया है। इस के बीच प्रशासनिक लापरवाही के चलते एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़…

    SUSPEND; अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार पर उपयंत्री निलंबित , दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने कलेक्टर को लिखा पत्र

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित ‘अटल परिसर’ और वहां स्थापित प्रतिमा में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र