RDA;कौशल्या माता विहार में 500 कब्जों को हटाया गया,अफवाह से कब्जा करने की मची थी होड़

रायपुर, कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) के सेक्टर 3 में योजनाबध्द तरीके से किए जा रहे अवैध कब्जा को कल रायपुर विकास प्राधिकरण ने नगर निगम जोन -10, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से हटा दिया। कल दोपहर बाद अचानक फैली एक अफवाह के बाद गोकुलनगर, बोरियाखुर्द, लालपुर और संतोषीनगर के निवासियों ने बोरिया तालाब का सेक्टर 3 की खुली भूमि पर बांस, बल्ली, चादर, बोरा,रस्सी और साडियां लगा कर जमीन की घेराबंदी शुरु कर अपना कब्जा जमा करना शुरु किया था। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थी।
रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने प्राधिकरण के पूरे अमले को सक्रिय किया और निर्देश दिया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए आज ही सभी कब्जा हटाया जाए। प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के समन्वय से दोपहर 12 जेसीबी की मदद स्थल पर बनीं झोपड़िया और कब्जे हटाए गए। कब्जा करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह अफवाह ऊड़ाई थी कि कौशल्या माता विहार क्षेत्र में जमीन बंट रही है जिसे चाहिए वह आकर जमीन घेर सकता है। इसके बाद लगभग 500 लोगों ने बांस, बल्ली, साड़ी, चादर, रस्सी और बोरा लगाकर जमीन घेरना शुरु कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण प्रशासन व्दारा दलबल के साथ कौशल्या माता विहार जा कर ढ़ाई घंटे में सभी कब्जे हटाए गए।

प्राधिकरण की ओर अधीक्षण अभियंता एम.एस. पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता सुशील शर्मा, उप अभियंता कीर्ति केमरो, राकेश मनहरे, राजस्व अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, राजस्व विभाग की तहसीलदार श्रीमती ख्याति नेताम, नगर निगम जोन 10 के सहायक अभियंता सुशील अहिरे और महिला व पुरुष पुलिस की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र से कब्जा हटा दिया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने योजना के सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार से अवैध कब्जा न हो इसके लिए सतर्क हो कर कार्य करें। 

समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया, अवैध 23 विज्ञापन बोर्ड जब्त

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार तथा नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में रायपुर शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल जोन क्रमांक 7 के तहत समता कॉलोनी में एक जूस दुकान द्वारा मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा गया।इसके साथ ही समता कॉम्प्लेक्स के सामने पार्किंग में लगे 23 अवैध विज्ञापन बोर्ड जब्त किए गए। एक निजी आवास में पार्किंग स्थल पर बिना स्वीकृति के बनाए गए सीढ़ी निर्माण को भी हटाया गया।

  • Related Posts

    RAILWAY; रायपुर स्टेशन पर फोर व्हीलर पार्किंग का स्थान परिवर्तित, एक्सप्रेस वे के नजदीक बना नया पार्किंग

    रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट के कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु यात्री सुविधाओं की व्यवस्था में परिवर्तन किए जा रहे हैं। रायपुर स्टेशन पर…

    CRIME; कुख्यात बदमाश छोटू भाण्डूलकर जिला बदर, 6 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक, 50 मामलों का आरोपी है आशुतोष

     रायपुर, रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…