FIGHTER; दुर्ग में 12 से 14 अगस्त तक होगा तीन दिवसीय ‘एकीकृत संचार एवं जन जागरूकता कार्यक्रम’

दुर्ग, छत्तीसगढ़ 12 से 14 अगस्त 2025 तक “छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी एवं विभाजन की विभीषिका” विषय पर तीन दिवसीय ‘एकीकृत संचार एवं जन जागरूकता कार्यक्रम’ (आईसीओपी) का आयोजन स्वामी विवेकानंद हॉल, दुर्ग में करेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 12 अगस्त को उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें मुख्य अतिथि होंगे दुर्ग के विधायक गजेन्द्र यादव। उद्घाटन के बाद “हर घर तिरंगा” रैली निकाली जाएगी और सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी पूरे दिन आम जनता के लिए खुली रहेगी।
13 अगस्त को प्रतियोगिता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें क्विज, तात्कालिक भाषण, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएँ होंगी। इस दिन प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
14 अगस्त को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि होंगे दुर्ग के सांसद विजय बघेल। इसी दिन दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी पूरे दिन जनता के लिए खुली रहेगी।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षणों में प्रतिदिन सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं विरासत प्रदर्शन, जन-जागरूकता पैनल और सहभागिता आधारित गतिविधियाँ शामिल होंगी।
केंद्रीय संचार ब्यूरो ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर देशभक्ति, संस्कृति और डिजिटल सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान दें।

  • Related Posts

    CGBEA; बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर दृष्टिबाधित छात्राओं को यूनिफॉर्म एवं ब्रेल सामग्री वितरित

    रायपुर, बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (CGBEA) ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB), रायपुर की दृष्टिबाधित छात्राओं के…

    WELCOME; पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सर्व आदिवासी समाज की सौजन्य भेंट

    बलौदाबाजार, शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार में सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सौजन्य भेंट कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र