POLITICS; साय बोले-कांग्रेस फ्यूज बल्ब, संविधान बचाओ रैली शोभा नहीं देती

0राजस्थान प्रवास पर सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा हमला

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उसे फ्यूज बल्ब करार दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुकी है। कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब बन चुकी है, जिसने देशभर में जनता का विश्वास खो दिया है। अब ये लोग बेतुके बयान देकर खुद को प्रासंगिक रखने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन हेतु राजस्थान के दौरे पर थे] जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए ^गायब^ पोस्टर और संविधान बचाओ रैली पर तीखा प्रहार किया।

संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने ही किया है – साय

कांग्रेस की ओर से हाल ही में आयोजित संविधान बचाओ रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संविधान को सबसे ज्यादा खतरा कांग्रेस ने ही पहुँचाया है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या किसने की। गैर-कांग्रेसी दलों के नेताओं को जेल में किसने डाला। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन्होंने कई बार संविधान में संशोधन किया। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद संविधान का दुरुपयोग करते रहे हैं] उन्हें संविधान बचाने की बात करना शोभा नहीं देता। यह केवल दिखावा है] जनता सब देख और समझ रही है।

राजनीतिक हलचल तेज

मुख्यमंत्री के इस तीखे बयान से राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनावों के पूर्व भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री साय के इस बयान को भाजपा की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिसका उद्देश्य कांग्रेस को उसके पुराने कार्यकालों की याद दिलाकर कटघरे में खड़ा करना है।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    POLITICS; नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास ने कहा- कांग्रेस के काफिले से सुरक्षा हटाना महज लापरवाही नहीं, सुनियोजित साजिश

    0 झीरम मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म डीजीपी-एसपी तक को दी काफिले की खबर, फिर संवेदनशील रूट से सुरक्षा बल किसने हटाए..? रायपुर,  छत्तीसगढ़…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती