POLITICS;वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध ,पूर्व सीएम भूपेश ने कहा-जबरदस्ती सरपंचों को डराकर कराया जा रहा है निर्णय

रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर निगमों में प्रस्तावों पर बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय जबदस्ती सरपंचों को डराकर कराया जा रहा है. बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि नियमित समय में अगर नगर पालिका चुनाव नहीं करा पाए, तो राष्ट्रीय चुनावों में क्या करेंगे? इसके साथ ही भूपेश बघेल ने यह भी सवाल उठाया कि बीच में लोकसभा चुनाव का समय आया तो क्या बचत समय के लिए चुनाव कराएंगे? इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है.

देश को एकजुट होने के लिए संसद में बुलाना चाहिए विशेष सत्र

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष सत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा इसपर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में विशेष सत्र हो सकता है, तो राहुल गांधी के कहने पर लोकसभा में क्यों नहीं हो सकता? आपसी लड़ाई का फायदा आतंकवादी उठा रहे हैं. एक जुट होने के लिए पार्लियामेंट में विशेष सत्र होना चाहिए.

भूपेश बघेल ने पाकिस्तानियों की जांच को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की यह स्थिति है कि केंद्र ने पाकिस्तानियों की जांच के लिए बोला है लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बयानों में एकता नहीं है. बीजेपी पहले बताए कि कितने लोगों की जांच की गई? क्या कुछ कार्रवाई की गई है. इस मामले पर मौन क्यों साधे हैं ? आल पार्टी मीटिंग में झूठ भी बोल रहे हैं.लगातार हैकर्स द्वारा पॉलिटिशियन्स के अकाउंट हैक होने पर भूपेश बघेल ने चिंता जताते हुए कहा कि यह समाज के लिए उचित नहीं है, पहले केवल महादेव था, अब गजानंद और ड्रीम 11 भी है. डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन बावजूद यह सब चल रहा है.

प्रदेश में चल रहा ट्रांसफर उद्योग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में हो रहे ट्रांसफरों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रांसफर करो और बंद करो, डबल इंजन की सरकार है, सब लोग वसूली करने में लगे हुए हैं.

  • Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……