GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी किया है. वैसे RTO, पीडब्ल्यूडी, रेवेन्यू, वन विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग ऐसे है जहां उच्च पदों पर चुनिंदा अधिकारीएवं कर्मचारी लंबे समय से जमे हुए है.

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से एक ही कार्य-पटल पर काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य-पटल में बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. शासन ने सभी विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का हर तीन वर्ष में अनिवार्य रूप से कार्य-पटल परिवर्तन करने का निर्णय लिया है. यह आदेश 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया है.

शासन ने अपने आदेश में कहा है कि विभिन्न कार्यालयों में कई अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान अथवा एक ही कार्य-पटल पर कार्यरत हैं. ऐसे कर्मचारियों को कार्यालय में होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिलाना जरूरी है. इससे वे अलग-अलग कार्य प्रक्रियाओं, नियमों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं से परिचित होंगे तथा उनकी कार्यक्षमता और दक्षता में निरंतर वृद्धि होगी.

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है. आदेश के अनुसार कार्य-पटल बदलते समय संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की प्रशासनिक आवश्यकता, कार्य की प्रकृति और कार्यालयीन हित का ध्यान रखना अनिवार्य होगा. हालांकि, विशेष परिस्थितियों में किसी अधिकारी या कर्मचारी को उसी कार्य-पटल पर बनाए रखना आवश्यक होने पर उसे अपवाद के रूप में अनुमति दी जा सकती है. इसके लिए सक्षम प्राधिकारी की लिखित और कारणयुक्त स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा.

आदेश में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि परिपत्र के प्रावधानों का समयबद्ध और प्रभावी पालन सुनिश्चित करें. साथ ही कार्य-पटल परिवर्तन से संबंधित आवश्यक अभिलेख और विवरण कार्यालय स्तर पर संधारित किए जाएंगे. शासन का यह परिपत्र तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COOPERATIVE BANK; मंत्री केदार कश्यप की पहल पर सहकारी बैंकों में होगी भर्ती, 1,360 पदों पर नियुक्ति को मिली हरी झंडी

    रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पहल पर प्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया…

    HC; महानदी में मलबा डंप करने पर सरकार सख्त,हाई कोर्ट के निर्देश-लीज क्षेत्र के बाहर अवैध खनन पर शीघ्र कार्रवाई करें

     0 सभी माइनिंग लीज रद्द करने की हाई कोर्ट को दी जानकारी रायपुर,  छत्तीसगढ़ के आरंग तहसील से बड़ी खबर आ रही है. तहसील के निस्दा गांव में अवैध खनन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती