COAL SCAM; विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

 बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में भिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को जस्टिस एनके व्यास के कोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही है कि विधायक यादव की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। पूछताछ के नाम पर ईडी हिरासत में ले सकती है।

जानकारी के अनुसार रायपुर स्पेशल कोर्ट ने नोटिस जारी कर विधायक यादव को 27 मार्च को तलब किया है। रायपुर के विशेष कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद विधायक यादव ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी। रायपुर के विशेष कोर्ट ने सुनवाई के बाद माना था कि घोटाले से इकट्ठा किए गए पैसे का इस्तेमाल उन्होंने विधानसभा चुनाव में किया है। विशेष अदालत ने इसे लेकर गंभीर टिप्पणी की थी। हाई कोर्ट में जब अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई प्रारंभ हुई तब याचिकाकर्ता व विधायक देवेंद्र यादव के वकील ने पैरवी करते हुए कहा था कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत याचिकाकर्ता विधायक के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

लिहाजा, उन्हें अपराधी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कोर्ट से कहा कि किसी केस में केवल जानने से कोई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपी नहीं बनाया जा सकता। इस केस में याचिकाकर्ता विधायक को सिर्फ इसलिए आरोपी बनाया गया है, क्योंकि वे सूर्यकांत तिवारी को जानते हैं। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने अग्रिम जमानत देने का विरोध किया था ईडी के अधिवक्ता ने जांच के दौरान मिले साक्ष्य के संंबंध में कोर्ट को जानकारी दी थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कोल घोटाले के आरोपी

कोल स्कैम से जुड़े प्रकरण में आईएएस रानू साहू, निखिल चंद्राकर के अलावा विनोद तिवारी, देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, आरपी सिंह, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नवनीत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नारायण साहू आरोपी बनाए गए हैं। नारायण साहू और पीयूष साहू दोनों ही सूर्यकांत तिवारी के स्टाफ हैं। रानू साहू और निखिल चंद्राकर के अलावा इनमें से किसी एक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 540 करोड़ रुपए के कोल घोटाले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू के अलावा आईएएस समीर विश्नोई, संयुक्त संचालक खनिज एस एस नाग और कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल में हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में मचा घमासान, जूनियर छात्र की सीनियरों ने की पिटाई, बार कौंसिल से शिकायत

    बिलासपुर, डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र तुषार दुबे के साथ सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुषार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन…

    FLIGHT; बिलासपुर से दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, हवा में इंजन से लीक हुआ फ्यूल, बाल-बाल बचे यात्री

    रायपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट 9आई 698 में शुक्रवार दोपहर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. मेरठ के…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले