Coal Scam;आरोपी पेशी में नहीं आए तो जज ने जेलर को लगाई फटकार, वीसी के जरिए कराई पेशी

रायपुर,  करोड़ों के कोयला घोटाला मामले के 11 आरोपियों की बुधवार को कोर्ट में पेशी न होने पर न्यायाधीश ने नाराजगी जताते हुए जेलर को तलब कर जमकर फटकारा। दोपहर बाद जेल प्रशासन ने आरोपियों की वीसी के जरिए पेशी कराई। न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई छह जनवरी नियत की है।

बुधवार को कोयला घोटाला मामले के विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, चंद्रदेव यादव समेत आरोपित बनाए गए नौ लोग तीसरी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए, जबकि कोर्ट ने अक्टूबर में सभी को कोर्ट में हाज़िर होने के लिए नोटिस जारी किया था। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व चंद्रदेव राय समेत रायपुर सेंट्रल जेल में बंद आरोपियों के कोर्ट में पेशी में नहीं आने पर आपत्ति जताई। इसे न्यायाधीश ने गंभीरता से लेते हुए जेलर को कोर्ट में तलब कर जमकर फटकार लगाई। इसके बाद आनन-फ़ानन में जेल प्रशासन ने भोजन अवकाश के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जेल में बंद सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख़ छह जनवरी तय की है।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि कोल घोटाला और मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी राजेश चौधरी जमानत पर हैं। अक्टूबर में उन्हें छोड़कर कोई अन्य विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिस पर न्यायालय ने सभी को पुन: नोटिस देने के लिए आदेशित किया था। कोर्ट में पेश किए गए दूसरे पूरक आरोप पत्र में कांग्रेस विधायक देवेंद्र सिंह यादव, चंद्रदेव प्रसाद राय, आईएएस रानू साहू, विनोद तिवारी, रोशन कुमार सिंह, मनीष उपाध्याय, नवनीत तिवारी, नरवन साहू समेत 11 लोगों को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। इनमें रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले से ही जेल में हैं, बाकी के नौ आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; दोषमुक्ति के बाद भी 7 साल जेल में रहा व्यक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को 30 लाख रुपए मुआवजा देने का दिया आदेश

    नई दिल्ली, सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में छत्तीसगढ़ शासन को निर्देश दिया है कि हत्या के मामले में दोषमुक्त किए जाने के बावजूद लगभग सात वर्ष तक जेल…

    CRIME; महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अवयस्क किशोरी का गर्भापात कराने का गंभीर आरोप

    बिलासपुर, नाबालिग बच्ची के गर्भपात और साक्ष्य मिटाने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि डॉक्टर ने नाबालिग होने की जानकारी…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत