COLLECTOR; 6 साल से रूकी जमीन की रजिस्ट्री हुई,अब आशियाने का सपना होगा साकार

0 कलेक्टर जनदर्शन से ग्रामीणों के उम्मीदों की आस हुई पूरी

रायपुर, धनेली गांव के ग्रामीणों की खुशियों का आज ठिकाना नहीं था, जब वे अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। दरअसल, 6 साल से जो जमीन रजिस्ट्री विक्रेता की वजह से रूकी थी, वह जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद महज 15 दिनों के भीतर हो गई। ग्रामीणों ने कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह से मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर की और आभार जताया।

वर्ष 2017 में धनेली (सांकरा) के ग्रामीण दादूलाल यादव, अमृतलाल साहू, गुलाब सिंह सहित 30 ग्रामीणों ने खुद का मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने का सोचा, तब उनका संपर्क एक स्थानीय माध्यम से हुआ। जिसमें अपनी जमीन बताकर सौदा किया। ग्रामीण दादू लाल का कहना है कि विक्रय ने अपनी जमीन दिखाकर इकरारनामा कराया, प्रत्येक प्लाॅट की कीमत करीब ढ़ाई से तीन लाख रूपए थी। सभी ग्रामीणों द्वारा कुछ पैसे एडवांस में दिए गए, वहां जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रहा था, तभी कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के जनदर्शन में पहुंचे। कलेक्टर के समक्ष जमीन रजिस्ट्री कराने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने रायपुर एसडीएम नंदकुमार चैबे को निर्देशित किया। संबंधित अनुविभाग कार्यालय द्वारा प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण कराया गया और बाधाएं भी दूर की गई, इससे जल्द रास्ता निकला और उनकी जमीन की रजिस्ट्री हो गई। अब ग्रामीण अपने आशियाने के सपनों को साकार कर सकेंगे। लंबे समय से आशियाना का सपना संजोए ग्रामीणों का अब अपना खुद का घर होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COACHING; अबूझमाडिया युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान,निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    रायपुर, बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सपनों को साकार करने के लिए नारायणपुर में एक बेहद सराहनीय पहल…

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व