DM;कलेक्टर का शिकंजा,पटवारी प्रतिदिन कम से कम 5 नक्शा-बंटाकन के प्रकरणों का निबटारा करेंगे

धमतरी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिले के सभी पटवारियों को हर दिन कम से कम 5 नक्शा-बटांकन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को इसे लक्ष्य मानकर तेजी से निराकरण को कहा है।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में श्री मिश्रा ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और उन्हें तेजी से निराकृत करने को कहा। कलेक्टर ने जिले में लंबित मैप-1 के प्रकरणों को आगामी एक सप्ताह में सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय पर सुधारकर नक्शों का अंतिम प्रकाशन कराया जा सके।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों को कम से कम पेशियों में निराकृत करने को कहा। उन्होंने नक्शा-बटांकन के लिए दोनों पक्षों को मोबाईल के माध्यम से सूचना देने के भी निर्देश दिए। बैठक में विवादित एवं अविवादित नामांतरण, विवादित एवं अविवादित बंटवारा, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी 6-4, स्वामित्व योजना, आधार प्रविष्टि, भू-अर्जन, वसूली आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा करते हुए नक्शा बटांकन के कार्य में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने निर्देश दिये। साथ ही न्यायालयवार ई-कोर्ट की प्रगति, डायवर्सन, आधार सीडिंग, भू-अर्जन के प्रकरणों, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 सहित मुख्यमंत्री जन शिकायत और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों पर भी गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने कहा।

  • Related Posts

    RMC;राजधानी 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी, शनिवार-रविवार को भी राजस्व वसूली

    0 मोर रायपुर एप से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध रायपुर, रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम को सम्पतिकर अदा नहीं कर रहे 100 बड़े…

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां