COMPLAINT;‘कलेक्टर साहब, मुझे मेरी प्रेमिका से मिला दो….’, जनदर्शन में प्रेमी युवक ने लगाई गुहार

धमतरी, यहां जिला मुख्यालय में आयोजित जनदर्शन में अजीबो-गरीब मांग आई है। घर वालों को पता लगने पर प्रेमी युगल का मिलना-जुलना बंद हुआ तो एक प्रेमी युवक अपनी फरियाद लेकर जनदर्शन तक पहुंच गया। युवक ने कलेक्टर से प्रेमिका से मिलाने की गुहार लगाई है। यह दिलचस्प मामला है धमतरी शहर के समीप के गांव का है। युवक यश कुमार 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में पहुंचा था। अन्य फरियादियों की तरह वह भी कतार में लगा रहा और अपनी बारी आने पर लिखित अर्जी अधिकारियों को दी।

इस अर्जी में युवक ने कहा है कि गांव के ही एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। उससे बात-मुलाकात होते रहती थी। कुछ हफ्ते पहले उनके परिजनों को प्रेम-प्रसंग के इस मामले की भनक लग गई और युवती का मोबाइल बंद कर मिलना-जुलना ही बंद करा दिया। इसके कारण वह बेचैन हो गया है।

दो बार किया मिलने का प्रयास

युवक ने कहा है कि वह दो बार मिलने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन प्रेमिका के स्वजनों ने अनुमति नहीं दी। उसने बकायदा आवेदन में उल्लेख किया है कि अभी स्वास्थ्य विभाग में चौकीदार के पद पर उनका नाम चयन होने को है। ऐसे में वह बेहतर तरीके से पालन-पोषण भी कर सकता है।

पुलिस विभाग को सौंपा मामला

उसने कलेक्टर से फरियाद लगाई है कि उसे प्रेमिका से मिलाने की अनुमति प्रदान करें। मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है इसलिए जिला प्रशासन ने यह पत्र पुलिस विभाग को सौंप दिया है। इस संबंध में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि मामले की पतासाजी करने के बाद युवक को समझाइश दे दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; रसोई गैस संकट के बीच कोरासी इंडेन गैस एजेंसी से 355 गैस सिलेंडर जब्त,खाद्य विभाग की कार्यवाही

    0घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती रायपुर, राजधानी रायपुर समेत जिले के ग्रामीण इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 350 से अधिक…

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए नगर निगम कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान को गत दिवस एक सादे समारोह में श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां