COMPLAINT; हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना को इसलिए मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली, तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की गई है। एक एनजीओ की तरफ से दी गई शिकायत में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने और अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त हुई लीजेंड क्रिकेट चैंपियन में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इसके बाद हरभजन ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह तीनों दिव्यांग की तरह चल रहे हैं। इस पर दिल्ली में दिव्यांग के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ने तीनों क्रिकेटरों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी है। एनजीओ ने शिकायत में आरोप लगाया कि वीडियो में तीनों खिलाड़ी दिव्यांग लोगों का अपमान करते नजर आ रहे हैं, इसलिए तीनों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विरोध के बाद हटाया वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर तीनों खिलाड़ियों का जमकर विरोध हो रहा है। इस विरोध को देखते हुए हरभजन सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से वीडियो को हटा दिया है। इसके अलावा उन्होंने वीडियो के संबंध में माफी भी मांगी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए माफी मांगते हुए लिखा कि उनका या उनके साथियों का किसी भी व्यक्ति या समाज को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था। यह वीडियो सिर्फ मजाक के लिए बनाई गई थी।

यह था पूरा मामला

लीजेंड क्रिकेट चैंपियन जीतने के बाद युवराज, रैना और भज्जी ने तौबा-तौबा गाने पर एक वीडियो बनाया था। भज्जी ने इंटरनेट मीडिया वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि लगातार 15 दिन खेलने के बाद पूरे शरीर की तौबा-तौबा हो गई है। कुछ ही देर में वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद यूजर ने तीनों का विरोध जताते हुए वीडियो को दिव्यांगों का अपमान बताया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; टेस्ट मैच में सबसे कठिन दो जीत….

    यूँ तो क्रिकेट में जीत हार होते रही है और आगे भी होते रहेगी लेकिन जब टीम हार के कगार पर हो और केवल एक विकेट वह भी विशुद्ध बॉलर…

    T20; अभिषेक के तूफानी शतक से दहला न्यूजीलैंड, भारत ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज पर किया कब्जा

    नई द‍िल्‍ली. क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत का तिरंगा शान से लहराया.  और गूंज उठा है ‘अभिषेक-अभिषेक’. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश