विंबलडन के दोबारा राजा बने कार्लोस

स्पेन के लिए कल का दिन डबल धमाके वाला रहा। शाम को विंबलडन में  2023 का रिप्ले हुआ। नतीजा भी रिप्ले हुआ। कार्लोस अल्कारेज ने  जोकोविक को सीधे सेट में 6-2, 6-2,7-6 से  हराकर दोबारा ट्रॉफी उठा ली। जोकोविक के लिए अवसर था कि वे रोजर फेडरर के आठ बार विंबलडन खिताब जीतने की बराबरी करते लेकिन कार्लोस के सामने पहले दो सेट में असहाय दिखे। तीसरे सेट में मेहनत कर टाई ब्रेकर तक पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

 टेनिस जगत में विंबलडन की अहमियत वैसी ही है जैसे  क्रिकेट की काशी लार्ड्स में किसी बल्लेबाज के शतक लगाने अथवा गेंदबाज के द्वारा टेस्ट की दो पारियों में दस विकेट ले लेने के बराबर है। इंग्लैंड परंपरा में जीने वाला देश है।यहां परंपरा ही अलिखित कानून है।  दुनियां के चार में से तीन ग्रैंड स्लेम स्पर्धा कृत्रिम कोर्ट में खेली जाती है। ऑस्ट्रेलिया सिंथेटिक कोर्ट में, फ्रेंच लाल मिट्टी में और यू एस ओपन हार्ड कोर्ट में खेली जाती है। विंबलडन घांस में खेली जाने वाली प्राकृतिक स्पर्धा है।

विंबलडन के राजा रानी को जो प्रसिद्धि मिलती है वो बाकी जगह नही है। पुरुषो के विंबलडन खिताब जीतने की शुरुवात 1877(टेस्ट क्रिकेट के शुरू होने के साल) से हुई।1967तक गैर पेशेवर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेला करते थे। उस युग में विलियम रेंसा ने सात बार चैंपियनशिप जीती थी। पेशेवर युग में इस रिकार्ड को रोजर फेडरर ने आठ बार जीत कर तोड़ दिया है।फेडरर के पीछे जोकविक खड़े है अब बराबरी के लिए अगले साल तक प्रतीक्षा ही मजबूरी है।

 विंबलडन में धमाकेदार प्रदर्शन के लिये दोहर्रटी बंधुओ का नाम है रेजीनाल्ड और लॉरेंस भाईयो ने नौ बार ट्रॉफी जीती है। फ्रेड पैरी, पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने लगातार तीन साल विंबलडन चैंपियन बने थे।  रॉड लेवर, ब्योन बोर्ग, जॉन मेकेनरो ,बोरिस बेकर, पीट सेमप्रास,फेडरर और जोकोविक का नाम सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में शुमार है।

स्तंभकार-संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…