Euro Cup 2024; स्पेन ने इंग्लैंड का तोड़ा सपना, रिकॉर्ड चौथी बार जीता यूरो कप का खिताब, पुरस्कारों की झडी

नई दिल्ली, एजेंसी, स्पेन फुटबॉल टीम ने यूरो कप 2024 के फाइनल मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। स्पेन की टीम ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया। फर्स्ट हाफ में स्पेन टीम का दबदबा था, लेकिन इंग्लैंड दबाव में आ गया और उन्हें 0-0 के स्कोर पर रोक दिया।

दूसरे हाफ में स्पेन ने जोरदार शुरुआत की और नेको विलियम्स ने 47वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन कोल पामर ने 73वें मिनट में बराबरी कर इंग्लैंड की खेल में वापसी कराई। स्पेन के सब्स्टीयूट खिलाड़ी मिकेल ओयारजाबल ने 86वें मिनट में विनिंग गोल दागा और अपनी टीम ने 2-1 से जीत दिलाई।

इंग्लैंड को मात देकर रचा इतिहास

दरअसल, स्पेन ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरो कप 2024 (Euro Cup 2024) का खिताब अपने नाम किया। 14 जुलाई को बर्लिन में खेले गए फाइनल मैच में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी। वहीं, इंग्लैंड टीम का फिर से चैंपियन बनने का सपना टूट गया। इंग्लैंड की टीम लगातार दूसरी बार यूरो कप के फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले 2020 के सीजन में उसे इटली ने खिताबी मैच में हरा दिया था। स्पेन ने इससे पहले 1964, 2008 और 2012 में भी यूरोपियन चैंपियनशिप अपने नाम की थी। यूरो 2024 का टाइटल जीतने के साथ ही स्पेन फुटबॉल टीम यूरो कप की सबसे सफल टीम बन गई, जबकि जर्मनी तीन टाइटल के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

यूरो कप की प्राइज मनी, अवॉर्ड विनर

  • प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल)- निको विलियर्म (स्पेन)
  • यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- लैमिन यमल (स्पेन)
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- रोड्रि (स्पेन)
  • स्पेन प्राइज मनी- 256.84 करोड़ रुपये
  • इंग्लैंड प्राइज मनी- 220.48 करोड़ रुपये
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार