T20; भारत ने पांचवे टी20 में जिम्बाब्वे को हराया, सैमसन-मुकेश चमके, 4-1 से जीती सीरीज

नई दिल्ली. भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच आखिरी यानी पांचवा टी20 (14 जुलाई) को हरारे में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने शादनार जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे की टीम की के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए. जीत के लिए जिम्बाब्वे 168 रन की जरूरत थी. लेकिन वे 125 रन ही बना सकी. भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की.

टीम इंडिया जब पहले बैटिंग करने उतरी तो भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 शानदार छक्के के साथ शुरुआत की लेकिन इसके बाद अपना विकेट भी गंवा बैठे. कप्तान सिकंदर रजा ने उनको क्लीन बोल्ड करके वापस भेजा.उनके साथ आए शुभमन गिल भी क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सके. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 13 रन पर उनका कैच लपका और वापसी का टिकट थमाया. अभिषेक शर्मा भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके. वे 11 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हो गए.

संजू सैमसन ने संभाली पारी
जब टीम इंडिया का स्कोर 40 रन पर 3 विकेट था. तब संजू सैमसन बल्लेबाजी करने के लिए आए. शुरुआत में उन्होंने पारी संभालते हुए धीमी पारी खेली. लेकिन बाद में चौके छक्के की मदद से अर्धशतक तक पहुंचे. संजू ने इस मुकाबले में 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका भी लगाया. संजू सैमसन के अलावा रियान पराग ने 22, शिवम दुबे ने 26, रिंकू सिंह ने 11 और वॉशिंगटन सुंदर ने 1 रन बनाए. इस तरह भारत का स्कोर 20 ओवर में 166 रन तक पहुंचा. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट अपने नाम किए. अब चेज करने की बारी जिम्बाब्वे की आई.

जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन ही बना सकी. उनकी टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे स्ले मधवेरे 3 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट मुकेश कुमार ने लिया. इसके अलावा तदिवनाशे मारुमनी को वॉशिंगटन सुंदर ने 27 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया. डायन मायर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वह 34 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा सिकंदर रजा ने 8, जोनाथन कैंपबेल ने 4, क्लाइव मडांडे ने 1 रन बनाए.

मुकेश कुमार ने लिए 4 विकेट

मुकेश कुमार ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए  4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने स्ले मधवेरे, ब्रायन बेनेट, फराज अकरम और रिचर्ज गारवा का विकेट भी अपने नाम किया. अपने 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने 22 रन देकर कुल 3 विकेट अपने नाम किए. उनकी इकॉनमी 6.3 की रही. मुकेश के अलावा शिवम दुबे ने 2, अभिषेक शर्मा  वॉशिंगटन सुंदर और तुषार देशपांड ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; टेस्ट मैच में सबसे कठिन दो जीत….

    यूँ तो क्रिकेट में जीत हार होते रही है और आगे भी होते रहेगी लेकिन जब टीम हार के कगार पर हो और केवल एक विकेट वह भी विशुद्ध बॉलर…

    T20; अभिषेक के तूफानी शतक से दहला न्यूजीलैंड, भारत ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज पर किया कब्जा

    नई द‍िल्‍ली. क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत का तिरंगा शान से लहराया.  और गूंज उठा है ‘अभिषेक-अभिषेक’. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश