HOLIDAY; विजय झा बोले- राजधानी के कर्मचारी अवकाश के मामले में भ्रम में रहे-शासन व कलेक्टर द्वारा जारी अवकाश आदेश में विरोधाभास

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नुवा खाई (ऋषि पंचमी) का अवकाश आदेश पूरे प्रदेश के लिए जारी किया गया है। वहीं 26 अगस्त को हरितालिका व्रत पूर्ववर्ती सरकार द्वारा तीजा एवं पोला दोनों छत्तीसगढ़िया त्यौहार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। किंतु हमेशा गणेश चतुर्थी, गणेश स्थापना के लिए दिए जाने वाले अवकाश पर अवरोध है। इसलिए कर्मचारियों में दिनभर अवकाश के संबंधित चर्चा व भ्रमपूर्ण  स्थिति बनी रहीं।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि 26 अगस्त तीजा का सार्वजनिक अवकाश है। लेकिन 27 अगस्त गणेश चतुर्थी का अवकाश रायपुर शहर को छोड़कर शेष ग्रामीण क्षेत्रों में दिया गया है। जबकि गणेश स्थापना पूरे जिले सहित, शहर में अधिक होता है।

इसी प्रकार 28 अगस्त नवा खाई (ऋषि पंचमी) का सार्वजनिक अवकाश राज्य शासन द्वारा पूर्व में ही 1 अगस्त 25 को घोषित किया जा चुका है। जिसे कलेक्टर रायपुर ने स्थानीय अवकाश रायपुर शहर को छोड़कर घोषित किया है। इसके बदले में कोई और अन्य त्यौहार की अवकाश की घोषणा हो सकती थी।

श्री झा ने कहा है जिस जिस अवकाश को राज्य शासन ने दिया उसे ही कलेक्टर भी दे रहे हैं और जिस अवकाश को कलेक्टर को देना चाहिए राज्य सरकार ने ही दे दिया। उसके मामले में सरकार मौन है। कुल मिलाकर कलेक्टर व राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में विरोधाभास है। इसलिए कर्मचारी भ्रम पूर्ण स्थिति में है। यह भी सत्य है कि तीन दिन कार्यालय लगभग बंद की स्थिति में रहेंगे, सब अपने गृह ग्राम त्यौहार मनाने जाएंगे। 

  • Related Posts

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    CG SET ;छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को , दो पालियों में होगी, चप्पल पहनकर आना होगा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (cgssb) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर