RANGER; रेंजरों के रहते डिप्टी रेंजरों को परिक्षेत्र का प्रभार देने से नाराजगी,न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी

रायपुर, रेंजर के रहते डिप्टी रेंजरो को परिक्षेत्र अधिकारी का प्रभार देने से छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिशन नाराज है, इस संबंध में संगठन की ओर से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर वरिष्ठ अधिकारी के रहते कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार नहीं दिए जाने की मांग की गई है, संगठन की मांग को नजर अंदाज किए जाने पर अपने अधिकारों के संरक्षण में उच्च न्यायालय जाने के चेतावनी दी गई है.

प्रांताध्यक्ष धनलाल साहू ने छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिशन द्वारा लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न पत्रों के माध्यम से एवं बिलासपुर हाईकोर्ट व नैनीताल के निर्णय के निर्देशों के तहत वरिष्ठ आधिकारी के रहते किसी भी कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार नहीं दिए जाने के संबंध में निर्देश दिया गया है, बावजूद इसके वृत्त स्तर, संभाग स्तर वन मंडल एवं जिला स्तर पर वन क्षेत्रपाल के रहते हुए भी उपवन क्षेत्रपाल को प्रभार दिया जा रहा है.

रेंजर्स एसोसिशन का कहना है कि उक्त निर्देशों का आज तक पालन नहीं किया जा रहा है. हाईकोर्ट एवं शासन के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है, संगठन ने उपवन क्षेत्रपाल को प्रभार दिए जाने के संबंध में वृत्त एवं वन मंडल स्तर पर की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए शासन से मांग की है कि जितने उपवन क्षेत्रपाल वर्तमान में किसी वन परिक्षेत्र के प्रभार में है उन्हें तत्काल पृथक कर वरिष्ठ वन परिक्षेत्र अधिकारी को प्रभार देने की मांग की गई है.

छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष धनलाल साहू, प्रदेश महासचिव विक्रांत कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत साहू चेतावनी दी है कि संगठन की मांग को नजर अंदाज करते हुए कोई निर्णय लिया जाएगा तब की स्थिति में उच्च न्यायालय जाने हेतु बाध्य होंगे.

  • Related Posts

    TRANSFER; आईएएस अफसरों के तबादले क्के साथ बदले गए कई जिलों के कलेक्टर,रापसे अफसर भी बदले गए

     रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों और एक IFS के प्रभार में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

     रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आईएएस और एक आईएफएस अफसर के प्रभार में बदलाव किया है. इसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार