PR DAY;जनसंपर्क विभाग के दो वरिष्ठ अफसरों को मिला राष्ट्रीय स्तर का जनसंपर्क पुरस्कार

0 इंसान और एआई के समन्वय से आयेंगे अच्छे परिणाम : प्रोफेसर डॉ. दिलीप सिसोदिया

रायपुर, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के उपलक्ष्य में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के रायपुर चेप्टर द्वारा जनसंपर्क और मीडिया से जुड़े पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के जनसंपर्क पुरस्कार के लिए नवाजा गया है। पीआरएसआई द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित एनआईटी कैम्पस के गोल्डन टॉवर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जनसंपर्क विभाग के उप संचालक नसीम अहमद खान को बबन प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार और उप संचालक सौरभ शर्मा को पं. स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार रमेश नैयर स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से श्री एस. के. रूप संपादक, सम्यक क्रांति सूरजपुर, इरा झा स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से डॉ. कीर्ति सिसोदिया संपादक एवं निदेशक सी-पाज़िटिव वेब पोर्टल रायपुर, डी.पी.चौबे स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से मुकेश कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार, द हितवाद रायपुर, परितोष चक्रवर्ती स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से श्री सत्येश भट्ट जनसंपर्क अधिकारी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, रामशंकर अग्निहोत्री स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से श्री विजय वाजपेई डिप्टी हेड, एक्सटर्नल अफेयर्स, बाल्को को सम्मानित किया गया।

 गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोसेफर डॉ. दिलीप सिसोदिया ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता पीआर (जनसंपर्क) के काम को सक्रिय और प्रतिक्रिया शील बना दिया है। पीआर में एआई का उपयोग का मतलब यह कदापि नहीे है कि वह इंसानों की जगह लेगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने जनसंपर्क के कार्य को सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाले काम से आगे बढ़ाकर एक सक्रिय और योजनाबद्ध रणनीति बना दिया है। एआई का मतलब इंसानों की जगह लेना नहीं है, बल्कि उनके काम को ज्यादा रचनात्मक और प्रभावी बनाना है। जब एआई प्रेस रिलीज़ का ड्राफ्ट तैयार करता है, तो पीआर प्रोफेशनल उसमें सही भाषा और रणनीति का समावेश करते हैं, जो जनमानस में रिश्ते बनाने और नैतिकता पर ध्यान देने में सक्षम होती हैं।

  • Related Posts

    TEMPLE; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में…

    TEMPLE; मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से डोम निर्माण का ऐलान,सीएम साय ने किया सर्वमंगल भवन का लोकार्पण

    *गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच