SINGER;आंजनेय विश्वविद्यालय में पॉप आइकन अर्जुन कानूनगो नाइट 27 अप्रैल को

रायपुर, आंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर में इस बार एक खास और रोमांचक इवेंट आयोजित होने जा रहा है, जिसमें अर्जुन कानूनगो अपने दिल छूने वाले गीतों से महफिल सजाएंगे।  डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. प्रांजलि गनी ने बताया कि यह इवेंट सभी के लिए ओपन है जिसे कोई भी संगीत प्रेमी विश्वविद्यालय आकर अपना इंट्री पास निःशुल्क ले सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी के लिए यह एक शानदार मौका होगा, जब वे लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर अर्जुन कानूनगो के साथ एक रोमांचक शाम का अनुभव करेंगे। सेलेब्रिटी नाइट में उनके हिट गाने और सुरों का जादू सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। पॉप आइकन अर्जुन कानूनगो अपनी जादुई आवाज से उन्हें मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। दर्शकों के पसंदीदा गानों ‘बाकी बातें पीने बाद’, ‘ला ला ला ला’, ‘आया ना तू’ और ‘फुर्सत ‘ पर परफॉर्म करने के साथ-साथ अर्जुन अपने डेब्यू एल्बम ‘ इंडस्ट्री’ के लेटेस्ट ट्रैक ‘बरसात’ और ‘इल्जाम’ पर भी अपने प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे ।

कानूनगो ने 17 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया, शुरुआत में उन्होंने रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाने का काम किया 
और एक रिकॉर्डिंग इंजीनियर और संगीत निर्माता के रूप में अपने कौशल का विकास किया। बाद में उन्होंने 
आशा भोंसले के लिए एक टूरिंग सिंगर और गिटारिस्ट के रूप में काम किया ।  उनकी सफलता 2015 में रेपर बादशाह के साथ “बाकी बातें पीने बाद” की रिलीज़ के साथ आई,  जिसने लोकप्रियता हासिल की और उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी