Puja Muhurat; अक्षय तृतीया पर इस वक्‍त पूजा करने से आपके घर में होगा मां लक्ष्‍मी का वास

रायपुर, अक्षय तृतीया आज मनाई जाएगी और इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्‍मी की पूजा करने का विशेष महत्‍व हमारे धर्म शास्‍त्रों में बताया गया है। दरअसल अक्षय तृतीया आपके धन संपत्ति में अक्षय वृद्धि के लिए सबसे खास माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्‍मी की विधि विधान से पूजा करने पर वह प्रसन्‍न होती हैं और हमारे ऊपर उनका आशीर्वाद बना रहता है।

अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है और वह शुभ तिथि आज है। आज मां लक्ष्‍मी और धन के देवता कुबेरजी की पूजा करने से विशेष लाभ होगा। अक्षय तृतीया पर अबकी बार अक्षय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग में पूजा करने से आपको अभीष्‍ठ फल की प्राप्ति होगी और आपका हर कार्य सिद्ध होगा। हम आपको बता रहे हैं अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपको पूजा का संपूर्ण फल प्राप्‍त होगा। साथ ही आपको बताते हैं इस दिन सोने चांदी की खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है।

अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक
अक्षय तृतीया 29 अप्रैल यानी मंगलवार शाम को 5 बजकर 32 मिनट पर लग चुकी है। इसका समापन आज दोपहर में 2 बजकर 13 मिनट पर होगा। शास्‍त्रों में बताई गई उदया तिथि की मान्‍यता के अनुसार अक्षय तृतीया की पूजा और दान पुण्‍य के कार्य आज किए जाएंगे। आज की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक है। उसके बाद दोपहर में अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त 11 बजकर 1 मिनट से 12 बजे तक है। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपको अक्षय फल और मां लक्ष्‍मी की असीम अनुकम्‍पा प्राप्‍त होगी।

अक्षय तृतीया की पूजाविधि
आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का दिन है। सुबह उठकर स्नान करें और लाल कपड़े पहनें। घर के मंदिर को साफ करें और एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित करें। उन्हें गंगाजल से स्नान कराएं। फिर रोली, चंदन, अक्षत, फूल, धूप और दीप अर्पित करें। उसके बाद मां लक्ष्‍मी को उनका प्रिय भोग अर्पित करें। शाम के वक्‍त मां लक्ष्‍मी को खीर का भोग लगाने से आपको धन संपत्ति मे अक्षय वृद्धि होने का आशीष मिलेगा।

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

 अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय आज 30 अप्रैल 2025 की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर सोना आपके बजट में नहीं है तो आप इस दिन मां लक्ष्‍मी की प्रिय वस्‍तुएं जैसे जौ, पीली कौड़ी और दक्षिणावर्ती शंख भी घर ला सकते हैं। इनको लाने से भी आपको मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होगी।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी