RMC;सभापति बनाने पर्यवेक्षक धरमलाल पहुंचे रायपुर, विधायकों की उपस्थिति में ली पार्षद दल की बैठक

रायपुर, नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात अब नगर निगम सभापति चयन हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक ने आज रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा पार्षद दल की बैठक ली। इस दौरान रायपुर की चारों विधानसभाओं के विधायक राजेश मूणत , पुरंदर मिश्रा , मोतीलाल साहू और सुनील सोनी , नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के साथ संगठन के नगर निगम प्रभारी संदीप शर्मा सहित अन्य प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम रायपुर के सभापति चयन हेतु मंथन करना था। यहां भाजपा नेताओं ने पार्षदों को संबोधित किया ।

निष्पक्ष , प्राथमिकताओं के आधार पर होगा सभापति का चयन- धरमलाल कौशिक
रायपुर नगर निगम के भाजपा पर्यवेक्षक भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने सर्वप्रथम  नवनिर्वाचित महापौर और सभी 60 पार्षदों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी । उन्होंने कहा कि हमारी आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य आप सभी 60 पार्षदों में से एक सभापति का निर्माण करना है जिसके लिए आपसी रायशुमारी आवश्यक है जिससे निष्पक्षता के साथ सभापति का चयन किया जा सके हम पार्टी की प्राथमिकताओं को आधार मान कर ही आगे निर्णय लेंगे। हम चारों विधायकों सहित अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंथन करके निर्णय लेंगे ।आप सभी ने निश्चित ही अभूतपूर्व जीत हासिल की है और अब रायपुर निगम भी डबल इंजन की सरकार में एक और इंजन के साथ ट्रिपल इंजन का हो गया है और निश्चित ही रायपुर शहर की जनता को इसका लाभ मिलेगा निश्चित ही हम विकास के नए आयाम गढ़ेंगे ।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर