ACTION;परीक्षा में नकल पर सख्त कार्यवाही, 4 डीएसपी, 3 थाना प्रभारी समेत 25 पुलिस कर्मचारी निलंबित

चंडीगढ, हरियाणा सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं में नकल और गैर कानूनी गतिविधियों को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में अभी तक दोषी पाए 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं, जिसमें चार डीएसपी और तीन एसएचओ शामिल हैं।

परीक्षा निरीक्षकों को किया निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूलों के चार परीक्षा निरीक्षक (इनविजीलेटर) और प्राइवेट स्कूल की एक परीक्षा निरीक्षक (इनविजीलेटर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, सरकारी स्कूल के चारों परीक्षा निरीक्षकों (इनविजीलेटर) को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, दो सेंटर सुपरवाइजर को भी निलंबित किया गया है। इन मामलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाने अथवा पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के आरोप में अभी तक चार बाहरी व्यक्तियों और आठ विद्यार्थियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

नकल हुई तो जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है। सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कड़े आदेश जारी करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के समीप कोई व्यक्ति न जाने पाए और 500 मीटर की दूरी से बाहर रहें। इस सम्बन्ध में अगर प्रदेश में कहीं पर भी शिकायत आती है तो संबंधित जिला प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

नूंह में जमकर नकल, हो रहा पेपर आउट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जब से परीक्षा शुरू हुई तब से ही सरेआम जमकर नकल का खेल हो रहा है। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पेपर बाहर आ जाता है। नूंह में जमकर नकल चली। 

  • Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा