ACTION;दिल्ली में 1 अप्रैल से 15 साल से पुराने वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा

नईदिल्ली, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं। अब दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को बैठक की। बैठक में पर्यावरण विभाग, एमसीडी और एनडीएमसी के अधिकारी शामिल थे। इस दौरान फैसला लिया गया कि 1 अप्रैल से 15 साल से पुराने वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। इन वाहनों की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। 

प्रदूषण कम करने के लिए बड़ा कदम

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मैराथन बैठक के बाद कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है। पिछली सरकार ने प्रदूषण रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिया गया फंड सही से इस्तेमाल नहीं किया। इसी वजह से दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली का 50 फीसदी से ज्यादा प्रदूषण खुद का है। इसलिए सबसे पहले हमें अपने राज्य में प्रदूषण कम करना होगा। इसके बाद दूसरे राज्यों से बात करेंगे।’  दिल्ली सरकार ने इसके लिए बड़े फैसले लिए हैं। 

  • 1 अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा।
  • दिल्ली में हैवी व्हीकल्स की एंट्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। 
  • हाई-राइज बिल्डिंग्स और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य किया जाएगा। 
  • दिल्ली में खाली पड़ी जमीनों पर जंगल विकसित किए जाएंगे।
  • दूषण कम करने के लिए बड़े औद्योगिक संस्थानों को नए गैजेट लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। 
  • प्रदूषण बढ़ने पर कृत्रिम बारिश से हवा साफ करने को क्लाउड सीडिंग तकनीक अपनाई जाएगी। 
  • Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा