COUNTING; मतगणना की होगी वीडियोग्राफी, सुबह सात बजे स्टॉग रूम खोले जाएंगे

0 कलेक्टर ने ली मतगणना के तैयारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज मतगणना की तैयारियों के परिपेक्ष्य में कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि 03 दिसंबर को सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होनी है। इस दिन सुबह सात बजे आब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर और अभ्यर्थी या राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रॉग रूम खोले जायेंगे। इसकी सूचना राजनैतिक दलों को पूर्व में अनिवार्य रूप से दे दी जाए। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। स्ट्रांग रूम से ही ईव्हीएम मशीनों की कंट्रोल यूनिट मतगणना कक्ष तक पहुंचेंगी और आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना स्थल में मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

बिना पहचान पत्र के प्रवेश नही

 उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन के समय अभ्यर्थियों को जारी किये गये पहचान पत्र और प्रारूप 8 में निर्वाचन अभिकर्ता को जारी पहचान पत्र मतगणना कक्ष में उनके प्रवेश के लिए मान्य होंगे। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नही मिलेगा। अभ्यर्थी और निर्वाचन अभिकर्ता के अलावा मतगणना एजेंटों को टेबलवार अलग से मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा पृथक पास जारी किये गये हैं। मतगणना एजेंट इन पासों से ही मतगणना कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे।

डाकमत पत्रों की गणना पहले

बैठक में बताया गया कि डाकमत पत्रों की गणना पहले प्रारंभ होगी। लगभग आधे घंटे पश्चात रिटर्निंग अधिकारी की घोषणा उपरांत ईवीएम के वोटो की गिनती प्रारंभ होगी जबकि डाक मतपत्रों की गणना जारी रहेगी। मतगणना में प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल ईवीएम के लिए और 2 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाएं जाएंगे। प्रत्येक टेबल में एक सुपर वाईजर जो राजपत्रित अधिकारी रैंक का होगा साथ ही गणना सहायक भी होंगे। मतगणना दल की नियुक्ति तीन बार रैण्डमाईजेशन के बाद किया जाएगा। पहली रैण्डमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तथा दूसरा व तीसरा रेंडमाईजेशन ऑब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर तथा रिटर्निंग ऑफिसर, अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; सडक से विधानसभा तक LPG गैस किल्लत पर हंगामा, विपक्ष के 35 सदस्य स्वयं निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को एलपीजी गैस की किल्लत और महंगाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, जिसके…

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां