COURT;आजकल फैशन हो गया है… जब रिपोर्ट नहीं पढ़ पाए तो जज ने डॉक्टर की लगा दी क्लास, HC ने सरकार को दिया ये निर्देश

कटक,  उड़ीसा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को एक सर्कुलर जारी करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि डॉक्टरों से सभी नुस्खे और मेडिको-लीगल रिपोर्ट को पढ़ने के लायक लिखावट में, यदि संभव हो तो बड़े अक्षरों में या टाइप किए गए रूप में लिखने का आदेश दिया जाए.

उड़ीसा हाई कोर्ट ने यह निर्देश पिछले सप्ताह जारी किया था. न्यायमूर्ति एसके पाणिग्रही को एक मामले में फैसला सुनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा, क्योंकि याचिका में संलग्न पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने के लायक नहीं थी और समझ में नहीं आ रही थी.

क्या था मामला
एक याचिकाकर्ता ने बेटे की सांप के काटने से मौत हो गई. उसने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उसे सरकार से अनुग्रह सहायता देने पर विचार करने का निर्देश दिया जाए.

नहीं पढ़ पाए रिपोर्ट
इससे पहले इस केस पर सुनवाई करने के लिए जज बैठे थे. याचिका पर फैसला सुनाने बैठे जज डॉक्टर द्वारा लिखी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ नहीं पाए. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को वर्चुअल मोड में अदालत के सामने पेश किया गया था, लेकिन डॉक्टर की लिखावट समझ से परे था. किसी तरह पढ़ने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह सर्पदंश का मामला था, तब जाकर इस पर फैसला सुनाया गया.

कोर्ट ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति पाणिग्रही ने कहा कि, “कई मामलों में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिखते समय अधिकांश डॉक्टरों की लापरवाही मेडिको-लीगल मामलों की समझ को बहुत बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है, और न्यायिक प्रणाली को उन (रिपोर्टों) को पढ़ कर किसी निष्कर्ष तक पहुंचने में बहुत कठिनाई होती है.

टेढ़ा-मेढ़ा लिखने का फैशन
न्यायमूर्ति ने कहा कि प्रदेश के डॉक्टरों में ऐसी टेढ़ी-मेढ़ी लिखावट लिखने का चलन फैशन बन गया है, जिसे आम आदमी या न्यायिक अधिकारी नहीं पढ़ सकें. उच्च न्यायालय ने 4 जनवरी को पारित आदेश में कहा, ‘इसलिए, यह अदालत ओडिशा राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश देती है कि वह राज्य के सभी डॉक्टरों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नुस्खे बड़े अक्षरों में या सुपाठ्य लिखावट में लिखने के निर्देश जारी करें.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    ACCIDENT; वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत, छत्तीसगढ से लेकर झारखंड तक पसरा मातम

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में 20 से ज्यादा मजदूरों की मौत होने की खबर है, वहीं प्रशासन ने अब…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……