MURDER; गला रेंतकर युवक की हत्या, गटर में फेंकी लाश  

दुर्ग, जिले में जीआरपी भिलाई-तीन थाना क्षेत्र के पीपी यार्ड कालोनी के पास नर्सरी के गटर से एक युवक की लाश मिली है। युवक की गला रेतकर और बाएं हाथ की कलाई की नस काटकर हत्या की गई है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में मनीष नाम लिखा हुआ है और सीने पर बाएं तरफ भगवान शिव का टैटू बना हुआ है। इससे ये आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक का नाम मनीष है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 बजे जीआरपी को नर्सरी के गटर में एक लाश मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। उसके गले पर रेतने के निशान थे और बाएं हाथ की कलाई की नस भी कटी हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चाकू या कटर से काटकर उसकी हत्या की गई है। गटर की टंकी के नीचे और टंकी के ऊपर खून के निशान मिले हैं। परिस्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को गटर में फेंका गया होगा। इस हत्याकांड में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, लोरमी के नामी बिल्डर के खिलाफ एफआईआर

    बिलासपुर, शादी का झांसा देने एवं कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ…

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र