CRIME;काम में लापरवाही बरतने पर मालिक हुआ सख्‍त तो नौकर बोला- एक दिन लगाऊंगा लंबा चूना और कार में कैश से भरा बैग किया पार

रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक नौकर ने अपने मालिक को ही चूना लगा दिया। नौकर ने बीएमडब्‍ल्‍यू कार की डिक्‍की में रखे बैग से कैश 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मालिक ने मौदहापारा थाना में कार से बैग के चोरी होने की शिकायत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि नौकर ने कुछ दिन पहले मालिक बड़ा नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

दरअसल, यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल सिंह चंदेल एक ठेकेदार हैं। शिकायतकर्ता अनिल के अनुसार मिनकेतन नाम का एक शख्‍स उनके यहां आठ-नौ साल से काम कर रहा था। मिनकेतन उनके यहां ड्राइवर था।

नौकर ने मालिक को लगाया बड़ा चूना

पुलिस ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मिनकेतन काम में लापरवाही बरत रहा था, जिसे लेकर अनिल सिंह ने उसे सख्‍त लहजे में समझाया। लेकिन वो बहस करने लगा। इतना ही नहीं उसने दूसरे कर्मचारियों से कहा, किसी दिन को मालिक लंबा नुकसान पहुंचाएगा।

बीते 24 जनवरी को मिनकेतन ने मालिक की बीएमडब्‍ल्‍यू कार की डिक्‍की में रखे बैग से कैश 90 हजार रुपये निकाल लिए और बाइक लेकर फरार हो गया। लेकिन काफी दिन बाद भी मिनकेतन वापस नहीं लौटा। वहीं मिनकेतन ने कुछ दिन बाद दूसरे कर्मचारी को फोन किया और उससे कहा कि वो अब वापस नहीं आएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में मचा घमासान, जूनियर छात्र की सीनियरों ने की पिटाई, बार कौंसिल से शिकायत

    बिलासपुर, डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र तुषार दुबे के साथ सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुषार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन…

    FLIGHT; बिलासपुर से दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, हवा में इंजन से लीक हुआ फ्यूल, बाल-बाल बचे यात्री

    रायपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट 9आई 698 में शुक्रवार दोपहर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. मेरठ के…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले