CRIME;तंत्र-मंत्र से परेशानी का हल करने झांसा देकर युवती से 35 लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर, न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती को तंत्र-मंत्र के सहारे परेशानी से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रु. की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीते कुछ दिनों से परेशान थी। इससे छुटकारा पाने के लिए उसने इंटरनेट पर तंत्र-मंत्र करने वालों का नंबर सर्च किया। इंटरनेट पर मिले नंबर पर काल करके युवती ने अपनी परेशानियां बताई। इस पर जालसाजों ने तंत्र-मंत्र के सहारे उसकी सभी परेशानियों का हल करने आश्वासन दिया। जालसाजों के झांसे में आई युवती ने अलग-अलग कर 35 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसकी परेशानियों का समाधान नहीं हो सका। बाद में उन्हें धोखाधड़ी की आशंका हुई। युवती ने पूरे मामले की जानकारी स्वजन को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। युवती के बताए बैंक एकाउंट के सहारे जालसाजों की पहचान की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र