CRIME; कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध और संदिग्ध रूप से चांदी का परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बासना थाना इलाके के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 52 किलो 528 ग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और 6 चांदी जैसी सिल्लियां बरामद की हैं। इसके साथ ही 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नगद भी मिले हैं। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये बताई गई है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने नकदी और परिवहन में इस्तेमाल की गई कार समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

26 नवंबर 2026 को बसना थाना पुलिस की टीम अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार (क्रमांक CG 23Q 9222) को रोककर तलाशी ली। कार में उमेश कंसारी (निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर) और रोशन कुमार साहू (निवासी ग्राम बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद) सवार थे। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और सीट पर रखे छह काले रंग के बैग मिले। बैगों की जांच करने पर प्लास्टिक के डिब्बों में रखे विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण, पायल, बिछिया, अंगूठी, चेन, कड़ा, ब्रेसलेट, करधन, चांदी जैसे बर्तन, मूर्तियां और छह सिल्लियां बरामद हुईं। इसके अलावा 3,39,800 रुपये नगद भी मिले।

पुलिस ने कार सवार दोनों व्यक्तियों से बरामद चांदी और नकदी के वैध स्वामित्व, क्रय-विक्रय के पक्के GST बिल, ई-वे बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे। हालांकि, वे कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद चोरी अथवा अवैध परिवहन की संपत्ति होने के संदेह में थाना बसना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, सिल्लियां, नकदी और परिवहन में इस्तेमाल की गई कार को विधिवत सीलबंद कर जब्त कर लिया।

पुलिस ने चांदी के आभूषण, बर्तन और मूर्तियों के संबंध में BNSS की धारा 94 के तहत नोटिस भी तामील कराया। संबंधित व्यक्तियों ने लिखित में बताया कि उनके पास कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। इसके बाद पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना छत्तीसगढ़ के GST आयुक्त को भेज दी है।

जब्त संपत्ति का विवरण

जब्त संपत्ति में 52 किलो 528 ग्राम वजन के चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और 6 सिल्लियां शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नगद और परिवहन में इस्तेमाल की गई मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार (CG 23Q 9222), जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया है। इस तरह पुलिस ने कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति उमेश कंसारी (45 वर्ष), निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर और रोशन कुमार साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद के कब्जे से बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; लूट के आरोपी थाने से फरार, एसपी ने तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सिटी कोतवाली थाने में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। लूट के दो मामलों में पकड़े गए दो आरोपी गुरुवार…

    CRIME; जुआ पकड़ने गई पुलिस को देख तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत, मुआवजे के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म

    0 थाना प्रभारी सस्पेंड, SDOP को जांच की जिम्मेदारी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ पकड़ने गई पुलिस को देखकर तालाब में कूदे एक ग्रामीण की डूबने से मौत…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..