CRIME; कुख्यात बदमाश छोटू भाण्डूलकर जिला बदर, 6 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक, 50 मामलों का आरोपी है आशुतोष

 रायपुर, रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदेश जारी कर आरोपी को रायपुर समेत छह जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार गोबरा नवापारा निवासी 39 वर्षीय आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर को रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने के लिए कहा गया है। आदेश के तहत आरोपी को आगामी छह माह यानी 25 नवंबर 2026 तक इन जिलों की सीमा में बिना सक्षम न्यायालय अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आशुतोष भाण्डूलकर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, सदोष अवरोध, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING;अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, महानदी में रेत निकालते 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में एक तरफ अवैध रेत उत्खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बीच धमतरी जिले में अवैध रेत…

    MINING; बिना मुआवजा जमीरापाट बॉक्साइट खदान में खनन कार्य शुरु नहीं करने देंगे ,किसानों को एक करोड़ से अधिक का मुआवजा दे चुके

    0 प्रभावित किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है अंबिकापुर,  छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तहसील कुसमी के ग्राम जमीरापाट स्थित बॉक्साइट…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…