CRIME; अस्पताल संचालक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरपुर में आपसी विवाद सुलझाने के नाम पर शुरू हुआ घटनाक्रम देर रात चाकूबाजी और जानलेवा हमले में बदल गया। लक्ष्मण मंदिर हॉस्टल के पास जेपी अस्पताल के संचालक परमानंद साहू पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर ने उनकी गर्दन पर लगातार तीन वार किए, जबकि जांघ पर भी चाकू से वार किया गया। जान बचाकर भाग रहे घायल का आरोपियों ने पीछा किया और धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने सिरपुर के उप सरपंच एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ठाकुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत अस्पताल स्टाफ राकेश साहू को रास्ते में रोकने से हुई। 6 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद राकेश साहू वापस लौट रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास हरि ध्रुव ने उसे रोककर अपने साथ चलने के लिए कहा। राकेश के मोटरसाइकिल पर नहीं बैठने पर दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। इसके बाद राकेश ने फोन कर अस्पताल संचालक परमानंद साहू को मौके पर बुलाया। अस्पताल कर्मचारी टिकेश्वर साहू भी वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर उस समय विवाद शांत करा दिया गया।

विवाद की जानकारी मिलने के बाद सिरपुर के उप सरपंच एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ठाकुर ने फोन पर घटनाक्रम की जानकारी ली। शिकायत के अनुसार, इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा, जहां राकेश साहू और टिकेश्वर साहू मौजूद थे। राजेश ठाकुर ने दोनों पक्षों से विवाद की जानकारी ली और हरि ध्रुव से माफी मांगकर मामला खत्म करने की बात कही। शिकायत में आरोप है कि हरि ध्रुव ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद को सुलझाने के लिए सभी को अस्पताल के सामने बुलाया गया।

रात करीब 9.30 बजे परमानंद साहू, राकेश साहू और टिकेश्वर साहू लक्ष्मण मंदिर हॉस्टल के पास पहुंचे। वहां हरि ध्रुव और सुरेश मिरी पहले से मौजूद थे। शिकायत के मुताबिक, उनके पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू हो गई और हाथ-मुक्के से मारपीट होने लगी। इसी दौरान हरि ध्रुव ने कथित रूप से धारदार चाकू निकालकर परमानंद साहू पर हमला कर दिया। हमले में परमानंद साहू की गर्दन पर लगातार तीन वार किए गए, जबकि जांघ पर भी चाकू मारा गया। अचानक हुए हमले से घायल परमानंद साहू जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे।

घायल भागता रहा, आरोपी पीछा कर देते रहे धमकी

शिकायत के अनुसार चाकूबाजी के बाद भी आरोपी पीछे नहीं हटे। हरि ध्रुव, राजेश सिंह ठाकुर और सुरेश मिरी ने घायल का पीछा किया और उसे धमकी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह कितनी दूर तक भाग सकेगा। सी दौरान राकेश साहू और टिकेश्वर साहू मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल को हमलावरों से बचाया और मोटरसाइकिल से सिरपुर चौकी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परमानंद साहू ने तुमगांव थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिरपुर के उप सरपंच एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ठाकुर, हरि ध्रुव और सुरेश मिरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। विवाद सुलझाने के प्रयास के दौरान मामला हिंसक हमले तक पहुंचने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; आर्केस्ट्रा देखने जा रही थी छात्रा के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, लिफ्ट देने के बहाने ले गए जंगल

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने…

    HC; भ्रष्टाचार के मामले में मौत के बाद बरी हुए सब-रजिस्ट्रार…

    बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए गए तत्कालीन दुर्ग सब-रजिस्ट्रार आरके नेताम की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी है. जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात