CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान एक होंडा कार से 75 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

बता दें उडीसा में आज ही राज्ययसभाचुनाव के लिए मतदान हुआ है। चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग के आरोपों ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें विपक्षी दलों के कई विधायकों ने कथित तौर पर अपनी पार्टी की लाइन के खिलाफ वोट दिया है। इस घटनाक्रम ने ओडिशा की राजनीति में हलचल मचा दी है।

इसी बीच पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा कार (OD 05 PB 2122) को रोककर जांच की गई। कार चालक ने अपना नाम राजेन्द्र महानंद (27) निवासी मुंडापला, थाना बेलपला जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। वहीं उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन (47) निवासी वार्ड क्रमांक 02, डेली मार्केट कांटाबांजी जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया।

कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके कार सवार

जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे नीले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल मिले। प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे, इस तरह कुल 75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने पुलिस को बताया कि यह रकम सोना-चांदी के व्यापार से संबंधित है, जिसे कांटाबांजी से रायपुर स्थित मनोहर मका एंड कंपनी और 60 ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस द्वारा धारा 94 बीएनएस के तहत वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने के बाद भी वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपए नगद, करीब 10 लाख रुपये कीमत की होंडा कार और लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 85 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों लोगों को हिरासत में लेकर रकम के स्रोत और उपयोग को लेकर आगे की जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    RAPE; आदिवासी विधवा महिला से 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार…

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पार्टी से लौट रहे तीन युवक एक आदिवासी विधवा महिला को जबरन उठाकर सुनसान इलाके…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां