CRIME; गुड़ फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, गन्ना पेराई मशीन में फंसने से मजदूर की हुई थी मौत, 3 मजदूर मारे जा चुके

दुर्ग, कवर्धा जिले के नारायणी गुड़ उद्योग के संचालक दिलीप अग्रवाल के खिलाफ आखिरकार डेढ़ माह बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि गुड़ फैक्ट्री में मजदूर संतोष मरकाम की गन्ने पेराई मशीन में फंसने से मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं गुड़ फैक्ट्री के संचालक पर कार्रवाई होने से गुड़ उद्योगों के संचालकों में हड़कंप मच गया है.

दरअसल थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम लिमो में नारायणी गुड़ फैक्ट्री संचालित है. इस गुड़ फैक्ट्री में 8 फरवरी को संतोष मरकाम नामक मजदूर काम करता था. उसकी गन्ना पेराई के दौरान मशीन में फंसने से मौत हो गई थी. घटना के बाद पुलिस लगातर मामले की जांच कर रही थी. जांच में पाया गया कि गुड़ फैक्ट्री के संचालक द्वारा मजदूरों को किसी भी प्रकार से सेफ्टी मुहैया नहीं कराई गई थी, जिसकी वजह से मजदूर की गन्ना पेराई के दौरान मौत हो गई थी.जांच के बाद पुलिस ने गुड़ फैक्ट्री के संचालक दिलीप अग्रवाल पर लापरवाही बरतने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

बता दें कि जिले में 300 से अधिक गुड़ फैक्ट्री संचालित है. सभी गुड़ उद्योगों में मजदूर जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं. किसी भी गुड़ उद्योगों में मजदूरों को सेफ्टी मुहैया नहीं कराई जाती. इसके चलते ज्यादातर गुड़ फैक्ट्री में मजदूरों के साथ गन्ने पेराई के दौरान घटना घटती है और जान भी चली जाती है. पिछले तीन माह में अब तक जिले में गुड़ फैक्ट्रियों में 3 मजदूरों की जान जा चुकी है. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के चलते फैक्टरी संचालकों में हड़कंप मच गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW; भारतमाला मुआवजा घोटाला,निलंबित एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, ED ने 23 करोड़ की संपत्ति जब्त की

    रायपुर, भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है. निलंबित SDM निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में पाया गया है…

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां