CRIME; दुर्ग रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार की गुंडई, भाजपा नेता के साथ मारपीट,कार में बैठी बच्ची घायल

दुर्ग, रेलवे स्टेशन दुर्ग की पार्किंग में शनिवार को एक भाजपा नेता के साथ मारपीट के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता अपनी बेटी और दामाद को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि पूरा विवाद पार्किंग शुल्क को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में झगड़े और मारपीट में बदल गया. इस दौरान कार में बैठी मासूम बच्ची भी घायल हो गई, हालांकि बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी भाजपा नेता और वृंदानगर शासकीय स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंभु प्रसाद कुशवाहा अपनी कार से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. वे जम्मूतवी एक्सप्रेस से जबलपुर से आने वाली अपनी बेटी और दामाद को लेने आए थे. ट्रेन आने के बाद वे दोनों को लेकर कार से घर लौटने के लिए निकल रहे थे. इसी दौरान स्टेशन के गेट के पास पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने उनसे पार्किंग शुल्क मांगा. वहीं शंभु कुशवाहा ने कर्मचारियों से कहा कि वे पार्किंग में रुके नहीं थे, सिर्फ यात्री को लेने आए थे और तुरंत निकल रहे हैं, इसलिए शुल्क नहीं बनता. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया. बताया जाता है कि विवाद के बीच कुशवाहा अपनी कार आगे बढ़ाने लगे, तभी वहां मौजूद 4 से 5 लोगों में से किसी ने पीछे से कार पर पत्थर फेंक दिया.

पत्थर लगने से कार का पिछला कांच टूट गया और कांच के टुकड़े लगने से कार में बैठी उनकी नातिन घायल हो गई, जिसके मुंह से खून निकलने लगा. कुशवाहा ने बताया कि जब वे कार से नीचे उतरे तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उनके दामाद के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और एक व्यक्ति ने बेल्ट निकालकर मारने की कोशिश की.बाद में आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. घटना के बाद कुशवाहा ने दुर्ग जीआरपी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; सांप के दुश्मन……………….

    बरसात के मौसम के आने के साथ ही  सांपों  के निकलने, देखने, उनके काटने से बच और मर जाने की खबरें पढ़ने सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि…

    FRAUD;1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में रायपुर का कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    रायपुर, करीब एक हजार करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र