CRIME; पकड़ाया फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय, तीन साल से की जा रही थी जमीनों की नकली रजिस्ट्री

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय में फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय पकड़ा गया है, जहां तीन साल से जमीनों की फर्जी रजिस्ट्रियां की जा रही थीं। मौके पर 40 फर्जी रजिस्ट्रियां, दर्जनों सीलों के अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय के दो रजिस्टर भी मिले हैं, जिनमें नौ साल पुरानी रजिस्ट्रियों का रिकार्ड है। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजू कुलश्रेष्ठ के एक साथी भूपेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह भदौरिया के अलावा, आनंद शर्मा पुत्र सरमन लाल निवासी गोपालपुरा मुरैना, विकास पुत्र सिरोमन भदौरिया निवासी इंदौर, शैलेंद्र पुत्र देवेंद्र सेंगर निवासी उरई उप्र को पकड़ा है। भूपेंद्र सिंह भदौरिया उस मकान का मालिक है, जहां फर्जी रजिस्ट्री का कारोबार चल रहा था और यह मास्टरमाइंड संजू कुलश्रेष्ठ का पार्टनर भी है।

दरअसल, मुरैना तहसील में बीते कुछ माह से नामांतरण के लिए फर्जी रजिस्ट्रियां पहुंचने के मामले सामने आ रहे थे। बीते माह फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर तहसीलदार कुलदीप दुबे ने एक जमीन का नामांतरण भी कर दिया। शिकायत और जांच के बाद नामांतरण को रद कर दिया गया, इसके बाद फर्जी रजिस्ट्री करने वालों की तलाश में प्रशासन की टीमें जुट गईं।

गुरुवार की दोपहर तहसीलदार कुलदीप दुबे ने शहर के सभी हल्का पटवारियों व कोतवाली पुलिस टीम को साथ लेकर गोपालपुरा की दीक्षित गली में एक घर में दबिश दी। मकान के एक हिस्से में फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय चलता मिला। मौके पर 40 फर्जी रजिस्ट्रियां, रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी व शाखाओं के नाम की 25 से ज्यादा सीलें, टाइप राइटर, कई आधार कार्ड, वोटर कार्ड, स्टांप व रजिस्ट्री में उपयोग होने वाले कई तरह के फर्जी दस्तावेज पकड़े हैं। मास्टरमाइंड लक्ष्मी नारायण उर्फ संजू कुलश्रेष्ठ मौके से भागने में सफल हो गया। फर्जी रजिस्ट्री करने का यह धंधा तीन साल से चल रहा है, इनके यहां रजिस्ट्री कराने वाले भी भू-माफिया या उनके नजदीकी होते थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां