CRIME; मामूली विवाद पर आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, भाई समेत आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात पर एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

घटना आज सुबह दस बजे की है। पामगढ़ के विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के ही हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली–गलौज कर रहा था । जिसे हिमांशु किराना दुकान के संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा गाली– गलौज करने से मना किया गया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास का भाई गुलशन श्रीवास अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर पर लगी। घायल को उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आरोपी गुलशन श्रीवास को हिरासत में ले लिया गया। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी के अनुसार आरोपी गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिटायर्ड फौजी के साथ ही उसके भाई हिमांशु श्रीवास को भी उसका सहयोग करने पर हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा