CRIME;हॉस्टल में 11वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की हालत गंभीर

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11वीं की छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में लड़की को जन्म दिया है. इसकी जानकारी हाॅस्टल अधीक्षिका ने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं छात्रा उसे अपना बच्चा होने से इनकार कर रही है. नवजात की हालत गंभीर है. डॉक्टरों की निगरानी में जिला मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज जारी है. पूरा मामला कस्तूरबा बालिका हॉस्टल का है.

छात्रा ने बच्चा जन्म देने से किया इंकार

हॉस्टल अधीक्षिका रात्रि ने छात्रा के कमरे में जाकर पूछताछ की. इस संबंध में छात्रा ने अपनी संतान होने से इनकार कर दिया. हॉस्टल की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई. छात्रा की मां ने बताया कि उसे भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी. मामले की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे है.

नवजात बच्चे का उपचार जारी

नवजात बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि बच्चे की हालत अभी ठीक नहीं है. चोट के निशान पाए गए हैं. समय से पहले बच्चे को जन्म दिया गया है. फिलहाल नवजात बच्चे का उपचार जारी है. घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

  • Related Posts

    ACCIDENT; ट्रक से भिड़ी वन विभाग की सरकारी बोलेरो, रेंजर की मौत, 9 घायल

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा घाटी के बीच बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में वन विभाग के देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर)…

    DCC; वारंटी अवधि में वाहन की निःशुल्क करनी होगी मरम्मत, मानसिक क्षतिपूर्ति भी देनी होगी

    बलौदाबाजार, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार ‌द्वारा वाहन कम्पनी को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए परिबादी के वाहन को उसकी पूर्ण संतुष्टी के साथ निःशुल्क सुधारकर दिये…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र