CRIME;झांसा देकर कारोबारी से शादी करने वाली ठग महिला गिरफ्तार, मेट्रोमोनियल साइट पर ढूंढ रही थी नया रिश्ता

रायपुर, मेट्रोमोनियल साइट के जरिए शादी कर ठगी करने वाली एक महिला को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ठग पूजा गुप्ता ने कारोबारी से तीसरी शादी करने के बाद उसे धमकी दे रही थी। आरोपी की बहनें फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। इससे पहले महिला दो शादी कर चुकी थी और फिर मेट्रोमोनियल साइट रिश्ता खोज रही थी।मेट्रोमोनियल साइट के जरिए कारोबारी से शादी

पुलिस ने बताया कि कारोबारी प्रकाश अग्रवाल का कुछ साल पहले तलाक हुआ है। उन्होंने मेट्रोमोनियल साइट में दूसरी शादी करने के लिए पंजीयन कराया। नवंबर 2018 में बिलासपुर की पूजा गुप्ता का फोन आया। दोनों की रायपुर में मुलाकात हुई और दोनों शादी के लिए राजी हो गए।

कुछ दिनों बाद करने लगी परेशान

पूजा ने अपनी बहन ज्योति गुप्ता, कविता गुप्ता और नाबालिग बच्ची से उनकी मुलाकात कराई। तीनों ने बताया वे अपने पिता के साथ बिलासपुर में रहती हैं। कारोबारी ने आर्य समाज मंदिर में दिसंबर 2018 में शादी कर ली। कुछ दिनों बाद पूजा ने पति को परेशान करना शुरू कर दिया। वह नाबालिग को अपनी बहन की बेटी बताकर ले आई थी।

पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी

इसके बाद वह सास को भी सताने लगी। परेशान होकर कारोबारी, पूजा और बच्ची को लेकर अलग रहने लगे। उसके बाद पूजा ने अलग होने के लिए कारोबारी से तीन करोड़ मांगे। मना किया तो वह नाबालिग को लेकर थाने चली गई और पॉक्सो एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी।

घर से ले गई जेवर

महिला कारोबारी के घर का पैतृक जेवर भी लेकर चली गई। इसी बीच कारोबारी को पता चला कि पूजा की यह तीसरी शादी है। उसने सिर्फ एक शादी की जानकारी दी थी, जिसमें तलाक हुआ है। जबकि दूसरे पति से तलाक नहीं लिया है। वह कारोबारी से तलाक लिए बिना फिर शादी डॉट कॉम में फिर अपना बायोडाटा डालने लगी।

ऐसे फंसाती थी जाल में

बिलासपुर की तीनों बहनें ऐसा कर रही थीं। वे तलाकशुदा पुरुषों से मेट्रोमोनियल साइट पर संपर्क कर शादी करती थीं। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद पति और अन्य सदस्यों को प्रताड़ित करतीं, फिर अलग होने के लिए रुपये मांगतीं और जेवर लेकर चली जातीं। इन्हीं में शामिल पूजा गुप्ता ने रायपुर के कारोबारी को धोखा देकर तीसरी शादी की। फिर प्रताड़ित कर उनसे तीन करोड़ मांगने लगी।

पूजा की पंजाब में हुई दूसरी शादी

पूजा ने पहले पति को तलाक देने के बाद पंजाब के एक युवक से दूसरी शादी की। वह वहां कुछ दिन रही। इसके बाद युवक से पैसे की मांग करने लगी। इतना ही नहीं घर वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसने शादी डॉट कॉम में फिर पंजीयन करवाया और रायपुर के कारोबारी से शादी की। दूसरे पति को बिना तलाक दिए उसके द्वारा यह शादी की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; पैसों के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, जांजगीर में क्लिनिक संचालक और BSP पार्षद का डबल मर्डर

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर -चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 10 लाख रुपए के उधार को हजम करने के लिए एक युवक ने दो…

    CRIME; 20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाया, अमीर होने का किया नाटक!

    नईदिल्ली,  दिल्ली में 23 वर्षीय युवक विक्रांत तोमर पर करीब 20 महिला कांस्टेबलों को शादी का झांसा देकर लगभग 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दिल्ली…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार