VOILENCE; बांग्लादेश में पढ़ रहे 4500 भारतीय छात्र लौटे स्वदेश,नेपाल,भूटान और मालदीव के छात्र भी पहुंचे भारत

नई दिल्ली,एजेंसी, बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव के एक छात्र भी बांग्लादेश से भारत पहुंचे हैं। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘अब तक 4,500 से अधिक भारतीय छात्र भारत लौट आए हैं। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग तथा चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित सहायक उच्चायोग भारतीयों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय भी अपने नागरिकों के लिए भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा और हवाईअड्डों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।’

बंग्लादेश में पढ़ते हैं 8,000 से अधिक छात्र

उच्चायोग भारत और बांग्लादेश के बीच उड़ान सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश के नागरिक विमानन प्राधिकरणों और वाणिज्यिक एयरलाइनों के साथ समन्वय कर रहा है। भारतीय उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शेष भारतीय छात्रों और अन्य भारतीयों के साथ संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की कुल संख्या लगभग 15 हजार है, जिनमें 8,500 छात्र शामिल हैं। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने बांग्लादेश में फंसे तमिलों की मदद के लिए हेल्पलाइन स्थापित की है। बांग्लादेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST;सागौन की 500 बल्लियां बरामद, अवैध कटाई कृषि कार्यों एवं निजी उपयोग के लिए

    0 गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाईबिलासपुर, छत्तीसगढ़ के गौरेला वन परिक्षेत्र में सागौन के अवैध दोहन को रोकने के लिए वन विभाग…

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…