CRIME;खिलौने के लिए झगड़ रही बेटियों को पिता ने बेदम पीटा,तडप तडप कर छोटी की मौत

जांजगीर- चांपा। शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब मिस्त्री सलमान की दोनों बच्चियां खिलौना को लेकर आपस में झगड़ा कर रही थीं। सलमान ने दोनों को झगड़ा करने से मना किया मगर वे नहीं माने तब गुस्से में आकर उसने दोनों मासूम बेटियों को लकड़ी के बत्ते और लात घुसे से इतना मारा कि दोनों जमीन में बेहोश कर गिर गए। छोटी ने बच्ची तडप तडप कर दम तोड दी, और उसे पता ही नहींं चला, अस्पाताल पहुंचने के पहले ही उसकी सांसे थम चुकी थीं।

रात्रि 10 बजे जब उसने दोनों बेटियों को खाने के लिए जगाया तो बड़ी बेटी अलीशा कराहते हुए उठी मगर छोटी बेटी अलीना कोई हरकत नहीं कर रही थी। जिस पर सलमान दोनों बेटियों को मोहल्ले के क्रांति देवांगन से बाइक में लिफ्ट लेकर बीडीएम अस्पताल चांपा पहुंचा। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद छोटी बच्ची अलीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अलीशा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। छह साल की मासूम मृतिका लवीना के पीठ में कील और चोट के निशान थे।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 103,115 (2) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपित पिता सलमान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भोजपुर रेलवे फाटक चांपा निवासी दिशान उर्फ सलमान खान (33) पिता रोशन खान गाड़ी मैकेनिक का काम करता है। सलमान खान ने मोहल्ले की साहू समाज की लड़की से वर्ष 2015 में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी का नाम आयशा बेगम रखा। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुई अलीशा परवीन और अलीना परवीन। दिशान उर्फ सलमान खान आए दिन शराब पीकर आता और पत्नी व बेटियों से मारपीट करता था। इससे तंग आकर उसकी पत्नी आयशा बेगम 11 सितंबर 2023 को घर को छोड़कर चली गई और अलग रहने लगी। मगर उनकी दोनों बेटियां अलीशा परवीन (8) और अलीना परवीन (6) वर्ष सलमान के पास रहती थीं।

पिता की हैवानियत के निशान

बच्चों की पीठ पर सनकी पिता सलमान ने हैवानियत की हद पार करते हुए लकड़ी के बत्ते से दोनों मासूम बेटियों को इतनी बेदर्दी से मारा जिसकी गवाही उनके शरीर पर पड़े जख्म दे रहे थे। छह साल की मासूम अलीना परवीन के पीठ और सिर पर लकड़ी के बत्ते से ताबड़तोड़ वार किया था। बत्ते में लगे कील उसके पीठ में घुस गए थे जिसके निशान उसकी पीठ पर दिखाइ दे रहे थे। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बड़ी बेटी आठ साल की अलीशा के शरीर में भी चोट के निशान है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; बाघ खाल तस्करी मामले में पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर जिले में सामने आए बहुचर्चित अंतर्राज्यीय बाघ खाल तस्करी मामले में वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभाग ने पासेवाड़ा रेंज के…

    CBI; महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले में सीबीआई ने 72 सटोरियों के खिलाफ दाखिल किए छह आरोप पत्र; मुख्य सरगना नामजद

    नई दिल्ली, देश के सबसे बड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बहुचर्चित महादेव ऐप भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी मामले में छह…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’